ETV Bharat / state

बारां: स्कूल में मस्ती करते शिक्षकों का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

शिक्षकों का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगंज
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगंज (ETV Bharat Baran)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 24, 2026 at 8:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बारां. जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगंज के एक अध्यापक और अध्यापिका का मस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

कार्रवाई और जांच के आदेश: जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सीताराम गोयल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगंज में कार्यरत टीचरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में दोनों ड्यूटी समय के दौरान स्कूल परिसर में अशोभनीय हरकतें करते नजर आ रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है. दोनों कर्मचारियों को डीईओ सेकेंडरी और डीईओ एलीमेंट्री कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (अंता) को मामले की विस्तृत जांच कर मंगलवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें- Principal Suspend: शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद अलवर के सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल सस्पेंड

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई: शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो में दोनों शिक्षक अपना मूल काम छोड़कर आपस में बातचीत और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

हाल ही में माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा एक आदेश जारी किया गया था. इसके तहत विद्यालयों में बाहरी लोगों के प्रवेश और वीडियो या फोटो खींचने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई थी. इस आदेश के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग शिक्षकों की ऐसी अशोभनीय हरकतों पर पर्दा डालना चाहते हैं, या फिर विभाग अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के प्रतिबंध लगा रहा है.