ETV Bharat / state

ऑपरेशन संरक्षा: रांची रेलवे स्टेशन से प्रतिबंधित पटाखा बरामद, शराब तस्कर भी दबोचे गए

आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से प्रतिबंधित पटाखा बरामद किया है.

banned-firecrackers-recovered-from-ranchi-railway-station
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 19, 2026 at 11:17 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: रांची रेलवे स्टेशन आरपीएफ की सतर्कता की वजह से प्रतिबंधित पटाखे रखने वाले और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरपीएफ के विशेष चेकिंग अभियान के तहत पकड़े गए हैं.

ऑपरेशन 'संरक्षा' के तहत हुई बरामदगी

आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से ऑपरेशन 'संरक्षा' के तहत प्रतिबंधित पटाखा बरामद किया है. आरपीएफ के मंडलीय सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन 'संरक्षा' के अंतर्गत रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार स्थित लगेज स्कैनर पर सघन जांच के दौरान एक यात्री संदिग्ध वस्तु के साथ पाया गया.

पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान पंकज कुमार (आयु 24 वर्ष), निवासी पलामू (झारखंड) के रूप में हुई. उसके दो बैग की तलाशी लेने पर कुल 09 पैकेट पटाखे बरामद किए गए. उक्त पटाखे ज्वलनशील (inflammable) होने के कारण रेलवे परिसर में ले जाना प्रतिबंधित है. इसके संबंध में अभियुक्त कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका. जिसके बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट रांची में धारा 164 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अवैध शराब बरामद

वहीं, आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट बल ने रांची रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18622 में एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया गया. जांच के क्रम में उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर कुल 17 बोतल अवैध शराब बरामद की गई.

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम रंजीत कुमार (आयु 36 वर्ष), निवासी धनबाद बताया. आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति उक्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा अवैध बिक्री हेतु इसे ले जाने की बात स्वीकार की. तत्पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: दुमका में अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई, लाखों रुपए के पटाखे जब्त, कई दुकानें सील

चुटिया में गैस कालाबाजारी पर बड़ा वार, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

एक पिस्टल 35 हजार में मिलते थे रांची के अपराधियों को, बिहार से आती थी हथियारों की खेप