ETV Bharat / state

बिहार के बांका में डबल मर्डर, सो रहे बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या

बांका में डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैली हुई है. बदमाशों ने सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की है-

बिहार के बांका में डबल मर्डर
बिहार के बांका में डबल मर्डर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 13, 2026 at 12:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बांका : बिहार के बांका में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. मामाला बांका थाना क्षेत्र स्थित बसतपुर गांव का है जहां जमीन विवाद में देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी के रूप में की गई है.

सो रहे थे दंपति पर देर रात हमला : मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध दंपति अपने घर के पास बने गोहाल में सो रहे थे. इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.

जमीन विवाद में हत्या की आशंका : बताया जा रहा है कि मृतक दंपति का कुछ लोगों के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम पहुंची : घटना की सूचना मिलते ही बांका के एसडीपीओ अमर विश्वास, थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.

''जमीन विवाद से मामला जुडा सामने आया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगी.''- अमर विश्वास, SDPO, बांका

हत्या से गांव में दहशत : पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की छानबीन की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-