बैंक अधिकारी को लूटा! धनवान बनाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने ट्रांसफर करा लिए गाढ़ी कमाई के 60 लाख
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग बैंककर्मी से 60 लाख रुपये की ठगी कर ली है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 2, 2026 at 12:15 PM IST
आगरा: साइबर क्रिमिनल ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग बैंककर्मी से 60 लाख रुपये की ठगी की है. ठगी की पता लगने पर बुजुर्ग ने आगरा के साइबर थाना में शिकायत दी. जिस पर साइबर थाना पुलिस ने मुदमा दर्ज करके साइबर क्रिमिनल की तलाश शुरू कर दी है.
शाहगंज निवासी 77 वर्षीय कृष्ण गोपाल शर्मा ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि "बैंक से रिटायर हूं. मेरे साथ करीब 60 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है. मुझे अक्टूबर 2024 में फेसबुक मैसेंजर से ‘अन्ना’ नाम के व्यक्ति ने मैसेज किया. इसमें कहा कि बिटकॉइन और क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग फायदे का सौदा है. ‘अन्ना’ ने खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी से जुड़ा होना बताया. उसने ट्रेडिंग कंपनी मोर्गन स्टेनले का नाम लेकर भरोसा दिलाया कि निवेश पर मोटा मुनाफा होगा. अस पर उसे अन्ना ने लिंक के जरिए ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया. इसके बाद क्रिप्टो वॉलेट बनाने के लिए कहा. यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए अक्टूबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब 60 लाखों रुपये ट्रांसफर कराए हैं."
पीड़ित कृष्ण गोपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि इस दौरान ‘अन्ना’ के साथ ही मिया, मैरी, विलियम और सैफ नाम के अलग-अलग लोग संपर्क में आए. सभी ने हर बार नए बहाने से रकम मांगी. तब ठगी का एहसास हुआ.
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि बुजुर्ग बैंक अधिकारी से शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. साइबर क्रिमिनल को किए गए ट्रांजेक्शन की डिटेल्स जुटाई जा रही है. जिससे साइबर क्रिमिनल गैंग तक पहुंचा जा सके.
सिंह ने लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया से आए मोटा मुनाफा के झांसा देकर लिंक से निवेश कराने वालों से दूर रहें. ये साइबर क्रिमिनल का खेल होता है. जिससे बचने के लिए खुद सतर्क करें. अनजान से मोबाइल पर बात ना करें. अनजान के भेजे लिंक पर क्लिक ना करें.
ये भी पढ़ें - सूरत पुलिस की बड़ी कामयाबी : साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, राजस्थान से दुबई तक नेटवर्क

