BHU एडमिशन अलर्ट: यूजी-पीजी और पीएचडी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, कोर्स की घोषणा की गई.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 8, 2026 at 8:18 AM IST
वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर के साथ ही पीएचडी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विश्वविद्यालय ने अपने सभी संकायों के कोर्स कार्यक्रमों की सूची नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भेज दी है. वहीं, बीएचयू ने सत्र-2026 के लिए कोर्स की घोषणा कर दी है. इसके लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है. आईएनआई कोर्स डोमेन के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का पहला सेमेस्टर है. इसके अंतर्गत छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग और उद्यम के लिए तैयार किया जाएगा.
कितने कोर्स के लिए कर सकते आवेदन: स्नातक और स्नातकोत्तर में एडमिशन की प्रक्रिया जनवरी माह से ही शुरू करने की बात कही गई थी, जिसे अब शुरू कर दिया गया है. स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 150 से अधिक कोर्सेज को चुनने का अवसर मिलेगा. स्नातक में कला और सामाजिक विज्ञान संकाय में इतिहास, अर्थशास्त्र, हिन्दी समेत बीए के कुल 30 कोर्स हैं. विश्वविद्यालय की सेंट्रल एडमिशन कमेटी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने का नया प्रस्ताव नवंबर माह में दिया था, जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है.
कुल 21,000 से सीटें हैं: स्नातक और स्नातकोत्तर के साथ ही पीएचडी में बीएचयू में कुल 21,000 से अधिक सीटें भरी जाएंगी. इसके अंतर्गत 10,000 स्नातक में, 9,000 स्नातकोत्तर और 1,788 सीटों पर पीएचडी में एडमिशन किए जाएंगे. यूजी के लिए आवदेक की उम्र (1 जुलाई तक) 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. बीकॉम, बीएससी, एलएलबी, बीटेक, बीवोक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट आदि कोर्सेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी. विश्वविद्यालय ने अपने सभी 16 संकायों के कोर्स कार्यक्रमों की सूची नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भेज दी है.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने सत्र-2026 के लिए 121 कोर्स की घोषणा की है. इसके अंतर्गत डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, विज्ञान इंजीनियरिंग के साथ ही साथ रक्षा अध्ययन और कानून जैसे विषयों में नामांकन शुरू कर दिया गया है. अभ्यर्थी https://swayam.gov.in/INI पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी. वहीं, जनवरी से अप्रैल तक अध्ययन-अध्यापन का कार्य चलाया जाएगा. आईएनआई स्वयं कोर्स डोमेन के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का पहला सेमेस्टर है.
कब से एडमिशन: वास्तुकला और योजना, डिजाइन, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य विज्ञान, मानविकी एवं कला, कानून, प्रबंधन एवं वाणिज्य, गणित एवं विज्ञान के कोर्सेज के अंतर्गत नामांकन किया जाता है. बीएचयू में विज्ञान, मैनेजमेंट, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, कानून और अंत: विषय अध्ययन में 71 कोर्सेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें प्रवेश की शुरुआत 26 जनवरी से होगी. वहीं, 16 फरवरी से एडमिशन शुरू हो जाएगा. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को भी इसमें शामिल किया गया है. बता दें, कि जनवरी 2026 के कैटलॉग में तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों को एक प्लेटफॉर्म पर लाया गया है. इसके अंतर्गत छात्रों को कुशल बनाने पर कार्य किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः UP में SIR; ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होते ही मचा सियासी घमासान, करीब 2.89 करोड़ नाम कटे, सपा और बीजेपी आमने-सामने

