ETV Bharat / state

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव: रमन के 15 साल से भारी रहे विष्णु सरकार के ढाई साल, पूर्व मंत्री का बयान, मंत्री खुशवंत ने कहा, संतों का अपमान कांग्रेस की प्रवृत्ति

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. आज डिप्टी सीएम अरुण साव घोषणा पत्र जारी करेंगे.

JANJGIR CHAMPA CHUNAV
बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 29, 2026 at 10:50 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत में अध्यक्ष और 15 पार्षदों के लिए 1 जून को चुनाव होना है. इस दौरान बम्हनीडीह के 15 वार्डो में 43 सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के नेताओं का चुनाव प्रचार बढ़ गया है. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की सभा के बाद अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बड़ी चुनावी सभा करेंगे और बम्हनीडीह के लिए भाजपा का चुनावी घोषणाओं का पिटारा खोलेंगे.

पूर्व मंत्री का साय सरकार पर आरोप

बम्हनीडीह नगर पंचायत के रूप में घोषणा होने का बाद पहली बार चुनाव हो रहा है. इस चुनाव में अपना दबदबा कायम रखने के लिए दोनों बड़ी पार्टियों के साथ आप और 2 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं. गुरुवार को पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने मतदाताओं को रिझाने के लिए रात में सामाजिक बैठक लेकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया. पूर्व मंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए डबल इंजन होने के बाद भी देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल होने का आरोप लगाया. साथ ही रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल की तुलना में विष्णुदेव साय सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया.

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव (ETV Bharat Chhattisgarh)

माहौल कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है. हमारा प्रत्याशी काफी लोक प्रिय है. पार्षद के भी अच्छे प्रत्याशी कांग्रेस में है. यहां की जनता भारतीय जनता पार्टी से ऊब चुकी है. ट्रिपल इंजन की सरकार के बाद भी जनता परेशान हो रही है - जय सिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रभारी

बम्हनीडीय में अरुण साव की सभा

वहीं प्रदेश में सरकार होने के कारण बम्हनीडीह की जनता को विकास का भरोसा दिलाने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मोर्चा संभाला हुआ है. मंत्री ने बताया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और नगरी निकाय मंत्री अरुण साव आज बम्हनीडीह पहुंच रहे हैं, जो बम्हनीडीह बाजार चौक में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे, साथ ही बीजेपी का घोषणा पत्र भी जारी करेंगे. गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेसी नेताओं को भी आड़े हाथों लिया.

Bamhnidih Nagar Panchayat Election
बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में भाजपा (ETV Bharat Chhattisgarh)

कांग्रेसियों ने हमेशा ही गुरुओं और संतों का अपमान किया है और एक वर्ग विशेष पर ही राजनीति की है. इसका सबक कांग्रेस को मिल रहा है. आगे भी जनता उन्हें सबक सिखाएगी-गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री, बीजेपी चुनाव प्रभारी, बम्हनीडीह

बम्हनीडीह नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी. पार्टी के दिग्गज नेता इस चुनाव के जरिए सरकार के कार्य से जनता के रुख का भी अंदाजा लगाने में जुटे हैं.

कांग्रेस ने घुमका को नगर पंचायत बनाया, आत्मानंद स्कूल खोला, सड़क के लिए राशि दिलाई : भूपेश बघेल
केंद्र राज्य की गलत नीतियों से पेट्रोल पंप हुए 'ड्राई', अब वोट से तमाचा मारने का समय: भूपेश बघेल
युवाओं में होना चाहिए सिविक सेंस, पढ़ाई लिखाई का करे उपयोग - बिलासपुर एसएसपी