ETV Bharat / state

बलरामपुर में ग्रामीण की मौत मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, SDM करूण डहरिया सस्पेंड

हंसपुर गांव में ग्रामीण की मौत मामले में बलरामपुर SDM करूण डहरिया को निलंबित कर दिया गया है.

Kusmi SDM Suspended
बलरामपुर SDM करूण डहरिया सस्पेंड (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 18, 2026 at 8:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बलरामपुर: जिले के कुसमी में पदस्थ तत्कालीन एसडीएम करूण डहरिया को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई हंसपुर गांव में ग्रामीण से मारपीट और उसकी मौत के मामले के बाद की गई है.

क्या है पूरा मामला?

थाना कोरंधा इलाके के हंसपुर गांव में अवैध बॉक्साइट खनन और परिवहन की सूचना पर एसडीएम करूण डहरिया अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान तीन लोगों के साथ मारपीट की गई. इस घटना में 62 वर्षीय राम उर्फ रामनरेश की मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने एसडीएम करूण डहरिया समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया.

शासन ने किया निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने एसडीएम करूण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह आदेश छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत जारी किया गया है.

Kusmi SDM Suspended
हंसपुर गांव में ग्रामीण की मौत मामले में बलरामपुर SDM करूण डहरिया को निलंबित कर दिया गया है. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें संभाग आयुक्त कार्यालय अंबिकापुर में अटैच किया गया है. साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) मिलेगा.

बलरामपुर मौत मामले में कांग्रेस ने बनाई दस सदस्यीय जांच समिति, रायपुर में फूंका सरकार का पुतला
छत्तीसगढ़ में एसडीएम सहित 4 गिरफ्तार, अवैध खनन विरोधी अभियान के दौरान व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या का आरोप
बलरामपुर में प्रशासन की टीम पर हमला केस में एक्शन, 15 आरोपी गिरफ्तार