ETV Bharat / state

बलरामपुर में बदसलूकी के आरोप में हेडमास्टर पर एक्शन, डीईओ ने किया सस्पेंड

बलरामपुर में शिक्षा विभाग ने एक हेडमास्टर पर बड़ी कार्रवाई की है.

Balod Education Department
बालोद शिक्षा विभाग (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 31, 2025 at 6:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले बलरामपुर में बदसलूकी केस में हेडमास्टर पर एक्शन हुआ है. यह कार्रवाई कुसमी विकासखंड में हुई है. यहां के प्राथमिक शाला बैरडीहखुर्द में पदस्थ प्रधान पाठक के खिलाफ स्कूल की महिला सहायिका से आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप है. इसके अलावा हेड मास्टर पर छात्र और छात्राओं से मारपीट के भी आरोप हैं. इसकी शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई हुई है.

हेडमास्टर को किया गया सस्पेंड

जिला शिक्षा अधिकारी ने एक्शन लेते हुए हेड मास्टर को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. बैरडीहखुर्द गांव के सरकारी प्राथमिक शाला में पदस्थ हेड मास्टर पर आरोप है कि वह मिड डे मील बनाने वाली सहायिका के साथ गंदी हरकत करता था. इसके अलवा वह स्कूल के बच्चों से बेवजह मारपीट करता था. इसकी शिकायत मिली जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया. बीईओ के नेतृत्व में जांच टीम ने जांच की. सभी पक्षों का बयान दर्ज किया गया उसके बाद टीचर को सस्पेंड किया गया.

हेड मास्टर पर शराब पीने का आरोप

हेडमास्टर के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग को गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई. शिकायत में इस बात का जिक्र था कि हेडमास्टर स्कूल में शराब पीकर आता था. वह बच्चों के साथ गालीगलौज भी करता था. स्थानीय ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर जिला शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.

कुसमी के शासकीय प्राथमिक शाला बैरडीहखुर्द में पदस्थ प्रधान पाठक के खिलाफ गंभीर शिकायत मिली थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. जांच प्रतिवेदन में शिकायत की पुष्टि के आधार पर प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है- मनीराम यादव, जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर

इस कार्रवाई के बाद स्कूल की सहायिका और बच्चों ने राहत की सांस ली है. सस्पेंड प्रधान पाठक को सस्पेंशन पीरियड में बलरामपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है.

टोकन नहीं मिलने और लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, रायपुर जिले के धान खरीदी केंद्र में की तालाबंदी

एमसीबी में शासकीय कार्य में बाधा डालने पर एक्शन, तीन कर्मचारी निलंबित, कर्मचारी वर्ग में नाराजगी

नारायणपुर कलेक्टर का ठेकेदार को अल्टीमेटम, छेरीबेड़ा-नारायणपुर रोड को मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश