ETV Bharat / state

पलारी में दुष्कर्म का आरोप, मदद के बहाने सुनसान में वारदात

महिला की शिकायत पर बलौदाबाजार की पलारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया.

BALODABAZAR
बलौदाबाजार पलारी पुलिस (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 7:46 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बलौदाबाजार: पलारी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है. पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकली महिला को मदद का भरोसा देकर सुनसान स्थान पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप एक 53 वर्षीय व्यक्ति पर लगा है. पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

यह घटना 24 फरवरी 2026 की रात की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 25 फरवरी को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई.

क्या है पूरा मामला

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी की रात महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई. बताया जा रहा है कि वह ग्राम पारसाभदेर की ओर जाना चाहती थी और रास्ते में उसे सहायता की जरूरत थी. इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे पहुंचाने का भरोसा दिया और सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि घटना के बाद उसने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महिला की शिकायत पर पलारी थाना में अपराध क्रमांक 83/2026 पंजीबद्ध किया गया. प्रकरण भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) और 351(2) के अंतर्गत दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया.आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण किया गया. जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. फिलहाल प्रकरण की विवेचना जारी है.

पलारी थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला की लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. प्राथमिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है.घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

निलंबित महिला बैंक कैशियर 2 करोड़ से ज्यादा के गबन में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन
सुकमा में कांग्रेस ने किया कलेक्टरोरेट घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम की हुंकार, हरीश कवासी बोले- मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा