बालोद रिसॉर्ट कांड ने पकड़ा तूल, अकबर तिगाला ने की सुरक्षा की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला ?
बालोद रिसॉर्ट कांड में अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला ने डीजीपी से सुरक्षा की मांग की है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : May 6, 2026 at 6:40 PM IST
बालोद: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले बालोद में हुए रिसॉर्ट कांड पर सियासी घमासान मचा हुआ है. इस बीच बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला ने राजनैतिक हत्या करवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसे लेकर डीजीपी और एसपी समेत पार्टी नेताओं को शिकायत पत्र सौंपा है. इसके साथ उन्होंने सुरक्षा की मांग की है.
क्या है बालोद रिसॉर्ट विवाद ?
बीते दिनों बालोद अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष असरार अहमद अपनी महिला मित्र के साथ रिजॉर्ट में पाया गया था. जहां पुलिस लेकर उसके पति अब्दुल ताहिर पहुंचे हुए थे और खुद ही अपनी पत्नी का वीडियो बनाया था. अब रिसॉर्ट में पकड़ाने वाले नेता को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके बाद से ही यह विवाद और तूल पकड़ चुका है.
दरअसल मामला दो परिवारों के बीच अवैध संबंधों को लेकर शुरू हुआ था. जहां सामाजिक दायित्व निभाने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला पहुंचे हुए थे. पहला आधिकारिक बयान अकबर तिगाला ने जारी किया है. दरअसल दोनों पक्षों को छोड़ अब अकबर तिगाला को सोशल मीडिया में टारगेट किया जा रहा है. ये लिखा जा रहा कि वो रिसॉर्ट में मौजूद थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के बाद मैं अपने मित्र भाजपा नेता राजीव शर्मा के साथ वहां गया था. अब मुझे मेरे विरोधी टारगेट कर रहे हैं. जिससे मैं और मेरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुका है. उन्होंने सुरक्षा सहित पुलिस से पूरे मामले में स्पष्ट जांच की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मैंने मानवता के नाते वीडियो बनाने से मना किया था लेकिन यहां मुझे ही आरोपी की तरह प्रस्तुत किया जा रहा है- अकबर तिगाला, प्रदेश मंत्री, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा
अब्दुल ताहिर ने पुलिस से की शिकायत
बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर-04 के अब्दुल ताहिर ने पत्नी के खिलाफ एसपी से शिकायत की है, उसने अपनी पत्नी पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. उसने शिकायत पत्र में कहा है कि बीते दो साल से उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया है. जिससे पूरे परिवार के लोग परेशान हैं.
अब्दुल ताहिर की पत्नी ने की शिकायत
अब्दुल ताहिर की पत्नी जो उस वक्त रिसॉर्ट में मौजूद थी. उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराया है. जिसमें यह बताया गया है कि वो बैठकर वहां बात कर रहे थे. इस तरह इस केस में दूसरा रंग दिया जा रहा है. उन्होंने अपने पति अब्दुल ताहिर पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें प्रताड़ित करते थे और पति ने वीडियो बनाकर वायरल कर उनकी छवि धूमिल की है. बालोद पुलिस के पास दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है. अब देखना होगा कि इस केस में पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

