ETV Bharat / state

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, डैम घुमाने के बहाने ले जाकर किया कृत्य, गांव के 2 लोगों ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

परिजनों ने दल्ली राजहरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घेराबंदी की और तीन आरोपियों को धर दबोचा.

BALOD CRIME
बालोद क्राइम (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 9:08 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोद: दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. सिटी SP विकास पाटले ने बताया कि शिकायत के बाद पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है, और पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने घटना के बारे में बताया-1 मार्च को राजहरा थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्कूटी से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान गांव का एक युवक बहला फुसलाकर रजौली डैम किनारे ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.

बालोद पुलिस (ETV Bharat Chhattisgarh)

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

एएसपी ने आगे बताया इसी दौरान गांव के दो युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर धमकी देते हुए दूसरे युवक ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.

परिजनों की तत्परता से हुई कार्रवाई

घटना के बाद बदहवास हालत में नाबालिग अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई. परिजनों ने बिना देर किए दल्ली राजहरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को धर दबोचा.

पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है- मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार हैं और हम चाहते हैं कि त्वरित न्याय नाबालिग को मिले-विकास पाटले, नगर पुलिस अधीक्षक

विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई

दल्ली राजहरा पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत कार्रवाई की गई है. घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल व अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है.

खैरागढ़ के साल्हेवारा बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक किशोर की जान बची
पलारी में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, नवविवाहिता की मौत के बाद हरकत में प्रशासन