ETV Bharat / state

बालोद में कलयुगी बेटे का खूनी खेल,झगड़ा करने से रोका तो माता पिता पर किया जानलेवा हमला

बालोद में एक युवक ने अपने मााता पिता पर इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने उसे झगड़ा करने से रोका था.

Major Action by Balod Police
बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 6, 2026 at 10:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां के ग्राम जमरुवा में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले की वजह यह थी कि माता पिता ने उसे झगड़ा करने से रोका था. इस केस में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी में विवाद और हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रमोद देवांगन अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गया था. वहां उसकी पत्नी का विवाद महेंद्र सतनामी नाम के व्यक्ति से हो गया. विवाद बढ़ते देख आरोपी के पिता गणेश देवांगन ने बीच-बचाव किया. वे महेंद्र को पकड़कर बाहर ले गए. यह बात प्रमोद को नागवार गुजरी; उसे लगा कि उसके पिता ने उसका साथ न देकर विपक्षी का साथ दिया है. इसके बाद वह अपने माता पिता पर गुस्सा हो गया.

इसी गुस्से में तमतमाया आरोपी 4 मई की रात करीब 7 बजे घर पहुंचा. प्रार्थी गणेश देवांगन अपनी पत्नी कुमारी बाई के साथ बिस्तर पर बैठे थे, तभी आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजा धक्का देकर अंदर प्रवेश किया. उसने सीधे पूजा रूम में रखी पूजवन छुरी से अपनी मां के ऊपर वार कर दिया. उसके बाद जब उसके पिता ने बीच बचाव की कोशिश की तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया. इस हमले में माता पिता बुरी तरह घायल हो गए. मां के सिर पर घाव है और पिता की उंगली कट गई है.

पुलिस जांच और आरोपी गिरफ्तार

इस केस में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देश पर बालोद पुलिस ने विशेष टीम गठित की. आरोपी प्रमोद देवांगन को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई छुरी को भी बरामद कर लिया है.

ह्रदय विद्यारक घटना है आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, आगे कार्रवाई की जा रही है- मोनिका ठाकुर, एएसपी, बालोद

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है. इस केस में पुलिस की आगे जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

भिलाई राशन दुकान लूटकांड, चार आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार से मारपीट का आरोप

दुर्ग में खारून किनारे हथियारों का सौदा, देसी कट्टा और 2 लाख कैश के साथ पकड़ा गया आरोपी