ETV Bharat / state

बालाघाट में नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, बेटी की डिलीवरी देख सन्न रह गए परिजन

बालाघाट में नाबालिग छात्रा ने बीच रास्ते दिया बच्चे को जन्म, देखते रह गए परिजन, पुलिस ने दर्ज किया मामला.

BALAGHAT MINOR GIRL PREGNANT
बालाघाट में नाबालिग छात्रा ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 18, 2026 at 1:09 PM IST

|

Updated : February 18, 2026 at 1:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बालाघाट: लांजी थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है. जहां सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक 15 साल की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है. जिसके बाद नवजात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद बच्चा और नाबालिग मां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. नाबालिग लड़की के बच्चे के जन्म देने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

सहेली के भाई ने नाबालिग ने बनाया शिकार, हुई गर्भवती

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके साथ इस दरिंदगी को अंजाम देने वाला उसकी सहेली का भाई है. जो अक्सर उससे फोन पर बातचीत करते रहता था. बातों ही बातों में उसने भरोसा जीतकर अपने घर बुलाया, फिर संबंध बनाए. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद से आरोपी ने कई बार स्कूल के पीछे बुलाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया. लेकिन डर और बदनामी के डर वह किसी को इस बारे में नहीं बता पाई और गर्भवती हो गई. चूंकि माता-पिता पहले से ही पलायन कर गए थे, इसलिए उसकी इस हालत पर किसी ने गौर नहीं किया."

रास्ते में दिया बच्चे को जन्म, तब घरवालों को हुई जानकारी

इधर परिजन जब वापस लौटे, तब 14 फरवरी की सुबह छात्रा को अचानक असहनीय दर्द शुरू हो गया. जिसे दोपहिया वाहन से लांजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की ने अपने माता-पिता के सामने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया. यह माजरा देखकर पिता की आंखों के सामने अंधेरा छा गया, लेकिन हिम्मत जुटाकर उन्होंने 108 को सूचना दी. जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पीड़िता और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दोनों का फिलहाल इलाज जारी है.

पॉक्सो सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

इस पूरे मामले पर लांजी पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर लिया है. पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पर बीएनएस की अलग-अलग धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट लगाया गया है. वहीं महिला उपनिरिक्षक किरण वटके ने बताया कि "पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई लांजी पुलिस कर रही है." लांजी थाना प्रभारी दीप सिंह परमार ने कहा कि "मामला बेहद संवेदनशील है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी."

नाबालिग के परिजनों की मांग

इधरी पीड़िता के परिजनों का कहना रहा कि "हमारी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी गई. वह नासमझ है, मासूम है. आज वह खुद बच्ची है, लेकिन दुर्भाग्य से मां बन गई है. आरोपी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि फिर किसी मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी करने की कोई हिम्मत न कर सके."

Last Updated : February 18, 2026 at 1:16 PM IST