ETV Bharat / state

अमरोहा में धर्म परिवर्तन के आरोप पर बजरंग दल का हंगामा, चर्च में चल रही थी प्रार्थना सभा, पुलिस ने सभी को वापस भेजा

बजरंग दल का आरोप है कि चर्च में चल रहे प्रार्थना सभा में गरीब लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.

चर्च में आए सभी लोगों से पुलिस ने की पूछताछ.
चर्च में आए सभी लोगों से पुलिस ने की पूछताछ. (Photo Credit; Amroha Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 3:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अमरोहा : मंडी धनौरा कस्बे के शेरपुर चुंगी के एक चर्च में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. रविवार को चर्च पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई और स्थिति को संभालते हुए मामले को शांत कराया.

बजरंग दल नेता हेमंत सारस्वत ने का आरोप है कि चर्च में हिंदू समाज के गरीब लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. यहां आने वाले लोगों को गंभीर बीमारियों को ठीक करने का झांसा और पैसों का लालच दिया जा रहा है.

हंगामे की सूचना मिलते ही धनौरा थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार मय फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. चर्च परिसर के अंदर और बाहर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस ने आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया.

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ला चामुंडा स्थित एक चर्च पर हंगामा होने की सूचना मिली थी. चर्च में कुछ लोग इकट्ठा थे. धार्मिक सभा का आयोजन चल रहा था, जिन्हें घर वापस भेज दिया गया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जा रही है. शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

बता दें, इससे पहले कानपुर देहात में भी ईसाई समुदाय द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था. मामले में पुलिस ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर चलाने वाले पादरी, प्रधानाचार्या और अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया था. सेंटर में आने वाले लोगों को पैसों का लालच दिया जा रहा था.

यह भी पढ़ें : कानपुर देहात में स्किल डेवलपमेंट की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, तीन गिरफ्तार, ट्रेनिंग के नाम पर पढ़ाते थे बाइबिल