ETV Bharat / state

चिरमिरी में भव्य बहुरूपिया प्रतियोगिता, 11 वर्षों से जारी सांस्कृतिक परंपरा

बहुरूपिया प्रतियोगिता में पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के जरिए स्थानीय कलाकार पुरातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं.

BAHURUPIYA COMPETITION
बहुरूपिया प्रतियोगिता (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 5, 2026 at 9:29 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: चिरमिरी में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूथ क्लब की तरफ से भव्य बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी शामिल हुए.

11 साल से हो रही बहुरूपिया प्रतियोगिता

बहुरूपिया प्रतियोगिता को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन को देखने पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह बहुरूपिया प्रतियोगिता पिछले 11 साल से लगातार आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है.प्रतिभागियों ने विभिन्न किरदारों और रूपों में प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

बहुरूपिया प्रतियोगिता (ETV Bharat Chhattisgarh)

भविष्य में बड़े स्तर पर कार्यक्रम को करने की तैयारी

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को चिरमिरी की जनता एवं नगर निगम के सहयोग से आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं. जनसहयोग और निगम के सहयोग से ही यह कार्यक्रम हर वर्ष और ज्यादा भव्य रूप लेता जा रहा है.आयोजकों का कहना है कि भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बेहतर और बड़े स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा.

Bahurupiya Competition
11 साल से यूथ क्लब कर रहा बहुरूपिया प्रतियोगिता (ETV Bharat Chhattisgarh)

यह जनता का कार्यक्रम है. लगातार हमारा प्रयास रहता है कि हर साल और बेहतर से बेहतर करें- संजय सिंह, आयोजक

100 से ज्यादा कलाकारों ने बहुरूपिया प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं. स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. मंत्री ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार 11 वर्षों से इस तरह का आयोजन किया जाना सराहनीय प्रयास है. पूरे परिवार के लोग इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे. 100 से ज्यादा कलाकारों ने इसमें भाग लिया. पुरातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया जो बहुत अच्छा है.

Bahurupiya Competition
बहुरूपिया प्रतियोगिता में पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (ETV Bharat Chhattisgarh)

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे. दर्शकों की भारी भीड़ और उत्साह के बीच यह बहुरूपिया प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

Bahurupiya Competition
100 से ज्यादा कलाकारों ने बहुरूपिया प्रतियोगिता में लिया हिस्सा (ETV Bharat Chhattisgarh)
कबीरधाम में पहला साइबर थाना, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा साइबर फ्रॉड पर अब होगा तुरंत एक्शन
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: 6 से 8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में चयन ट्रायल
ओपन वाटर तैराकी प्रतियोगिता के लिए खारून नदी में स्वीमिंग की प्रैक्टिस, बच्चों ने कहा शुरू में लगा डर लेकिन अब हो रही अच्छी तैयारी