'अखिलेश यादव का एक पोस्टर जरा हमारे सामने भी लगाओ', बदायूं SP MLA की चुनौती
कई जगह अखिलेश यादव के महिला विरोधी पोस्टर लगने से सपाइयों में गहरी नाराजगी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 28, 2026 at 1:18 PM IST
बदायूं: बदायूं में बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ तरह-तरह की पोस्टर लगाए गए थे जिन पर बड़े-बड़े अक्षरों में महिला विरोधी सपाई लिखा हुआ था. इसको लेकर तमाम जगह प्रदर्शन हुए. सपाइयों में इसे लेकर आक्रोश है. इस संबंध में बुधवार को सहसवान से सपा विधायक बृजेश यादव ने शिष्ट मंडल के साथ एसएसपी को शिकायती पत्र दिया. उन्होंने इस मामले में साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. साथ ही उन्होंने पोस्टर लगाने वालों को चुनौती दी कि जरा एक पोस्टर सपाइयों के सामने भी लगाकर दिखाओ.
बता दें कि यूपी के कई शहरों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ किन्ही अज्ञात लोगों ने पोस्टर वार के रूप में कई जिलों में पोस्टर लगाये थे. इसको देखने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उबल पड़े थे. उन्होंने पोस्टर को फाड़ कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. आज इसी मुद्दे पर सहसवान से समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश यादव बदायूं की एसएसपी अंकित शर्मा से मिलने गए. उन्होंने उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा तथा इस मामले में साजिश कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने पत्र में लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अज्ञात असामाजिक तत्वो द्वारा लगाए गए पोस्टर पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.
पूरे मामले पर विधायक ब्रजेश यादव ने कहा कि कोई अगर अपराध करने की कोशिश करता है तो सबसे पहले प्राथमिकी पुलिस को दी जाती है. उन्होंने कहा कि हमने एसएसपी को एक तहरीर दी है. दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस कहां रहती है इसका कुछ नहीं पता पुलिस को ही पता होगा कि किन लोगों ने यह पोस्टर लगाए. उन्होंने बताया कि कप्तान साहब की तरफ से हमें आश्वासन मिला है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि मैं पोस्टर लगाने वालों से कहना चाहता हूं कि एक पोस्ट हमारे सामने भी लगाकर दिखाओ.
ये भी पढ़ें: यूपी में मानसून के दो रास्ते कौन से, कब से शुरू होगी बारिश

