ETV Bharat / state

एयर एंबुलेंस हादसा: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विमान कंपनी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, कहा- दर्ज हो केस

एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने एयर एंबुलेंस कंपनी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की.

Babulal Marandi
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 26, 2026 at 8:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट - भुवन किशोर झा

रांची: एयर एंबुलेंस हादसे के बाद राजनीति गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार की शुरू की गई एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अब तक चार मंत्रियों समेत सिर्फ 12 लोगों को ही इस सरकारी सुविधा का फायदा मिला है.

उन्होंने कहा कि सरकार बहुत ढिंढोरा पीटती है, लेकिन अगर लोगों को इसका लाभ ही नहीं मिल पा रहा है या वे इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, तो यह बहुत ही चिंताजनक है.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बयान (Etv Bharat)

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह से यह हादसा हुआ, उसकी जांच होनी चाहिए. जिस व्यक्ति को ले जाया जा रहा था, उसका 60% शरीर जल गया था. उसके परिवार वालों ने जब सब्सिडी छोड़कर ले जाने की बात की. तब जहाज का मालिक उसे ले जाने के लिए राजी हुआ.

उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक, एयर एम्बुलेंस तब तक नहीं उड़ी, जब तक मरीज का परिवार घर से बकाया दो लाख रुपये लेकर नहीं आया. इसलिए मैं कह सकता हूं कि किस तरह से लापरवाही बरती गई है.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से एयर एंबुलेंस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने और इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है. केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का मकसद यह है कि भविष्य में कोई ऐसी कृत्य करने का दुस्साहस न करे. उन्होंने कहा कि जिस योजना का सरकार इतना जोर-शोर से प्रचार करती है, उसके साथ ऐसी दुखद घटना होना बहुत चिंता की बात है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे अप्रैल 2023 से सब्सिडी पर चलाने का फैसला किया था. तब से तीन साल में सिर्फ 12 लोगों को इसका लाभ मिला है. इससे साबित होता है कि इसका फायदा सिर्फ टीवी, अखबारों और बड़े बैनर पोस्टर तक ही सीमित है. असल में, जनता तक इसका फायदा नहीं पहुंच पाया है. इसलिए मैं कहता हूं कि इसकी जांच होनी चाहिए और यह तभी होगा जब केस दर्ज करके जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

सब्सिडाइज्ड एयर एंबुलेंस योजना में हेराफेरी का भाजपा ने लगाया आरोप, सरकार से जांच की मांग

एयर एंबुलेंस क्रैश में डॉ. विकास गुप्ता की मौत से झारखंड के चिकित्सकों में शोक, कहा- अच्छा डॉक्टर और सहयोगी खो दिया

चतरा में एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश: अमृतसर के पायलट स्वराजदीप सिंह की मौत, परिवार सदमे में