ETV Bharat / state

रांची के चान्हो में दो पक्षों में मारपीट, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस पर लगाए आरोप

रांची में दो पक्षों में मारपीट के बाद बाबूलाल मरांडी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

Concept Image
कॉन्सेप्ट इमेज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 26, 2026 at 6:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजधानी के चान्हो में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बाबूलाल मरांडी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है साथ ही मामले में आंदोलन करने की चेतावनी तक दी है.

बाबूलाल मरांडी का आरोप

दरअसल, रांची के चान्हो में सोमवार रात नाली विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट के बाद बाबूलाल मरांडी ने एक पक्ष विशेष की तरफ से कार्रवाई का आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें महिला एवं बच्चों को भी गंभीर चोट आई हैं.

जिसके बाद बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव और तुष्टिकरण की वजह से चान्हो पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाए जाने की बात सामने आ रही है.

इधर, बाबूलाल मरांडी ने रांची पुलिस से अपील है कि मामले में तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष रूप से एफआईआर दर्ज की जाए तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें अन्यथा समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा.

क्या है पूरा मामला

चान्हो थाना प्रभारी टिंकू रजक ने बताया कि नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें दोनों ही पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं. थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. FIR थाने में दर्ज कर ली गई है और मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- गिरिडीह में भिड़े दो पक्षः पथराव-आगजनी, फुटपाथ की दुकानों को फूंका, बाइक में लगाई आग

दुमका में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीटः एक की मौत, चार महिलाएं घायल - Murder in Dumka

धनबाद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग गंभीर रूप से घायल