ETV Bharat / state

आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, चालक की मौत

बस में फंसे दो यात्रियों को लोहे की रॉड काटकर बाहर निकाला गया, 34 यात्री घायल.

azamgarh roadways bus pickup truck collide purvanchal expressway driver death
आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 28, 2026 at 8:54 AM IST

|

Updated : August 28, 2026 at 9:19 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

आजमगढ़: जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पवई थाना क्षेत्र के चकिया अंडरपास के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 12:20 बजे रोडवेज बस और पशु लदी पिकअप की टक्कर हो गई. हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में फंसे दो यात्रियों को लोहे की रॉड काटकर बाहर निकाला गया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसके अलावा करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए. मौके पर पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत बचाव कार्य किया. घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. हादसे में 34 यात्री घायल हुए हैं.


बेल्थरा निवासी रजनीकांत यादव बेल्थरा डिपो में चालक के पद पर तैनात थे. बृहस्पतिवार को वह यात्रियों को लेकर रोडवेज बस से लखनऊ से बलिया जा रहे थे. रात करीब 12:20 बजे बस जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चकिया अंडरपास के पास पहुंची, सामने चल रही पशु लदी पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

पवई पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया. बस में बुरी तरह फंसे दो यात्रियों को निकालने के लिए लोहे की रॉड काटनी पड़ी. गंभीर रूप से घायल यात्रियों समेत अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव की मौके पर ही मौत हो गई. उनका शव वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. घायल यात्रियों की पहचान और हादसे में घायल लोगों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है.

Last Updated : August 28, 2026 at 9:19 AM IST