ETV Bharat / state

आजमगढ़: महिला के घर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अल्ताफ खान को ग्रामीणों ने पकड़ा; पीआरबी को सौंपा, पुलिस चौकी से आरोपी फरार

आजमगढ़ के जमुई गांव में विकलांग व्यक्ति की पत्नी से मिलने पहुंचे जहानागंज थाने के सब-इंस्पेक्टर अल्ताफ खान को ग्रामीणों ने पकड़कर पीआरबी को सौंपा.

Photo Credit: ETV Bharat
तबादले के बाद भी जमुई गांव आता था जहानागंज का सब-इंस्पेक्टर. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 6, 2026 at 4:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के पल्हना पुलिस चौकी के जमुई गांव में रात्रि में ग्रामीणों ने एक विकलांग व्यक्ति की पत्नी से निरंतर संपर्क में रहने पर रविवार की रात्रि सब इंस्पेक्टर अल्ताफ खान को विकलांग व्यक्ति के घर से पकड़कर पीआरबी को सौंपा. पीआरबी 112 उन्हें पल्हना पुलिस चौकी ले गयी.

जहां से मौका देखकर सब इंस्पेक्टर वहां से भाग निकला, जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. देवगांव कोतवाली के पल्हना पुलिस चौकी पर पूर्व में तैनात सब इंस्पेक्टर का किसी प्रकरण को लेकर जमुई गांव में जाना हुआ था.

जानकारी देते सीओ लालगंज भूपेंद्र पांडेय. (Video Credit: ETV Bharat)

तबादले के बाद भी जारी था आना-जाना: इसमें विकलांग की पत्नी से सब इंस्पेक्टर की मुलाकात हो गयी थी. इसके बाद से ही सब इंस्पेक्टर अल्ताफ खान का निरंतर जमुई गांव में आना-जाना, विकलांग की पत्नी से मिलना, रात्रि में उसके घर पर रुकना व सुबह में निकल जाना ग्रामीणों को नागवार लगता था. लेकिन पुलिस चौकी पल्हना पर कार्यरत होने के कारण ग्रामीण खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे थे. एक माह पूर्व स्थानांतरण हो जाने के बाद भी देवगांव कोतवाली के पल्हना पुलिस चौकी पर पूर्व में तैनात सब इंस्पेक्टर अल्ताफ खान का क्षेत्र के जमुई गांव स्थित एक विकलांग व्यक्ति के घर आना-जाना बन्द न होने पर ग्रामीण बेहद नाराज थे.

पीआरबी के हवाले किया, चौकी से भागा: रविवार की रात्रि आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना पर तैनात सब इंस्पेक्टर अल्ताफ खान 6 जुलाई की रात्रि देवगांव कोतवाली के जमुई गांव में विकलांग व्यक्ति के घर पहुंचा. तो आस-पास व गांव वालों ने पीआरबी 112 बुलाकर सब इंस्पेक्टर अल्ताफ खान को पुलिस के सौंप दिया. कुछ देर बाद जब ग्रामीण पुलिस चौकी पल्हना पहुंचे तो सब इंस्पेक्टर वहां से भाग चुका था. जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सीओ लालगंज ने दिए जांच के आदेश: वहीं इस मामले पर सीओ लालगंज भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें थाना देवगांव के ग्राम जमुई में एक उपनिरीक्षक के द्वारा रात्रि में गांव में जाने पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा आपत्ति और पीआरवी बुलाए जाने की बात सामने आई है. संबंधित प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ ने प्रारंभिक जांच उनको सौंपी है. इस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- सुपर अल नीनो का साया: यूपी में धान और मक्का की खेती पर मंडराया सूखे का बड़ा ख़तरा, कृषि विभाग ने जारी की विशेष एडवाइज़री