ETV Bharat / state

इंडिया A टीम में सलामी बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन, श्रीलंका ए के खिलाफ 4 दिवसीय सीरीज में भारतीय टीम का बने हिस्सा

आयुष 25 जून शुरू होने वाले सीरीज में अपने बैटिंग का जलवा दिखाएंगे. रायपुर से भूपेंद्र दुबे की रिपोर्ट.

AYUSH SELECTED IN INDIAN A TEAM
श्रीलंका ए के खिलाफ खेलेंगे आयुष (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 16, 2026 at 6:37 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: इंडिया A टीम जो 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने 20 जून को श्रीलंका जा रही है, उसमें कुल 15 सदस्यीय खिलाड़ी शामिल हैं. छ्त्तासगढ़ से रायपुर के रहने वाले और छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड की चयनित टीम बिलासपुर बुल्स के कैप्टन आयुष पाण्डेय का चयन इस टूर्नामेंट के लिए हुआ है. सीरीज खेलने के लिए 20 जून को श्रीलंका जा रहे आयुष पांडेय से ईटीवी भारत की टीम ने खास बातचीत की.

ईटीवी भारत से बात करते हुए आयुष पांडेय ने बताया कि हम लोग बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंग. छत्तीसगढ़िया खेल प्रतिभाओं को लेकर उन्होने कहा कि जिस तरह की प्रतिभा छत्तीसगढ़ में है, उसे निखारने और दिखाने का मौका अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मिल रहा है. यहां के खिलाड़ी देश और विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं.

इंडिया A टीम में सलामी बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन (ETV Bharat)

सवाल: आपका चयन इंडिया ए टीम के लिए हुआ है, आप श्रीलंका खेलने के लिए जा रहे हैं. इसकी सूचना आपको कैसे मिली ?

जवाब: टीम की घोषणा के लिए जो प्रेस कांफ्रेंस की गई उसमें हमारा नाम बताया गया. उसके बाद हमें ऑफिशियली भी बताया गया कि हमारा नाम इंडिया ए टीम के लिए चयनित हुआ है.

सवाल: छत्तीसगढ़ में जिस तरह की स्थिति है और यह चयन जो आपका हुआ है, इसको आप कैसे देखते हैं ?

जवाब: मुझे अपॉर्चुनिटी दी गई है, मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं वहां पर अपना बेस्ट प्रदर्शन करूं. मेरी ये भी कोशिश होगी मैं खुद को खेल में हाईलाइट करूं और टीम के लिए बेस्ट परफ़ॉर्मेंस दूं. छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं, हमारी भी कोशिश है कि हम बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित करें.

सवाल: श्रीलंका के साथ होने वाले मैच को आप कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं ?

जवाब: निश्चित तौर पर यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि मैं भारत के बाहर ज्यादा नहीं खेला हूं. मेरी कोशिश होगी कि मैं अपना नेचुरल गेम खेलूं और अपनी टीम के लिए बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करूं.


सवाल: टीम श्रीलंका के साथ आप जब खेलेंगे तो वहां के जो कंडीशन होंगे उसका आप कैसे सामना करेंगे ?

जवाब: वहां के कंडीशन्स का मुझे ज्यादा आइडिया नहीं है. मैंने ज्यादातर मैच इंडिया में ही खेले हैं. लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि भारत जैसा ही वहां का कंडीशन होगा. मुझे वहां चुनौती तो मिलेगी लेकिन खेलने में भी बड़ा मजा आएगा.


सवाल: छत्तीसगढ़ में जो खेल की स्थिति है, जब आपने शुरू किया तो कितनी चुनौतियां मिली आपको ?

जवाब: मुझे बहुत ज्यादा ऐसी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. मेरे पिताजी शुरू से ही इसमें लगे हुए थे, जो परेशानी होती थी वह मेरे पिताजी खुद उठा लेते थे. मेरा काम सिर्फ ये रहा कि मैं खुद का पूरा समय क्रिकेट को दूं, अच्छी प्रैक्टिस करूं और जो भी मैच खेलूं उसमें हमारी टीम जीते.

सवाल: आईपीएल मैचों के लिए भी यहां के कई खिलाड़ियों का चयन हुआ ?

जवाब: सीपीएल में खेलने वाले कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो नेशनल लेवल पर अपना प्रदर्शन दिखाने में पूरी तरह से सक्षम हैं. छत्तीसगढ़ में जो सीपीएल शुरू किया गया है, वो एक अच्छा कदम है. क्रिकेट की छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का मौका दिया जा रहा है. यहां के घरेलू खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है.


जानिए कौन हैं आयुष पांडेय और कहां से की क्रिकेट में शुरुआत

आयुष पाण्डेय ध्रुव जुरेल की कप्तानी में 2 टेस्ट मैच खेलने श्रीलंका जा रही 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं. ओपनिंग बैट्समैन के रूप में आयुष पाण्डेय का चयन हुआ है. रायपुर के रहने वाले 23 साल के आयुष पांडेय पिछले 3 सीजन से छत्तीसगढ़ के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. आयुष सेंट्रल जोन की टीम से दलीप ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सी.के. नायडू ट्रॉफी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है.

आयुष पांडेय ने रणजी ट्रॉफी में एक दोहरा शतक सहित चार शतक लगाए हैं. उन्होंने 2024 में तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला रणजी शतक (124 रन) लगाया था. उन्होंने 2024-25 के सीजन में असम के विरुद्ध 211 रन की यादगार पारी खेली. वे रणजी मैचों में दिल्ली (161 रन) और मुंबई (117 रन) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भी शतक लगा चुके हैं.

आयुष पांडेय सीसीपीएल (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) में बिलासपुर बुल्स टीम के कप्तान भी हैं. छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर और श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुने गए आयुष पाण्डेय प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं. वे बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर बैट्समैन हैं. आयुष रणजी ट्रॉफी में लगातार बड़े स्कोर कर चर्चा में आए. आयुष में नई गेंद को अच्छी तरह खेलने और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता है. आक्रामक बल्लेबाजी और कवर ड्राइव की ताकत उनको बेहतरीन सलामी बल्लेबाज का रुतबा देती है.

राष्ट्रीय नीति का राजनीतिक केंद्र बना छत्तीसगढ़, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रभारी तो छत्तीसगढ़ को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने थामी जिम्मेदारी

सिर के ऊपर से गुजरती थी मिसाइल और ड्रोन, तनाव में 3 महीने जहाज पर बीते, होर्मुज बंद, रास्ते में बिछी समुद्री माइंस

2015 के पहले जनता माओवादियों के साथ थी, 2015 के बाद जनता सरकार के साथ है: शुभ्रांशु चौधरी