ETV Bharat / state

अयोध्या में बदमाशों ने सरेआम युवक के सीने में दाग दीं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या के बाद आरोपी फरार

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंकारीपुर के रहने वाले युवक की जमीन विवाद में ली गई जान.

अयोध्या में हत्या.
अयोध्या में हत्या. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 2:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अयोध्या : गोसाईगंज थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने जमीन विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात एक महीने पहले खरीदी गई जमीन पर कब्जा करने के लिए लेकर था. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.




एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार ने बताया कि रविवार सुबह मंडा कोटवा बाईपास स्थित गाजीपुर गार्डन के पास फायरिंग की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी. प्राथमिक जांच में सामने आया कि गोसाईगंज के अंकारीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने काजीपुर में जमीन खरीदी थी. रविवार सुबह वे जमीन देखने काजीपुर जा रहे थे. मंडा कोटवा बाईपास स्थित गाजीपुर गार्डन के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग के दौरान बदमाशों ने उनके सीने में ताबड़तोड दो गोलियां दाग दीं. गोली लगने से भूपेंद्र सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. इसके बाद बदमाश फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने किसी तरह भूपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वारदात जमीन की रंजिश को लेकर अंजाम दी गई है. कुछ दिन पहले लकी वर्मा के चाचा ने भूपेंद्र सिंह को वह जमीन बेची थी. जिसको लेकर परिवार में नाराजगी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी.