अवनीश अवस्थी को एक्सटेंशन: CM योगी के सलाहकार को तीसरी बार सेवा विस्तार
नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार की ओर से यह आदेश जारी किया गया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 27, 2026 at 1:54 PM IST
|Updated : February 27, 2026 at 4:20 PM IST
लखनऊ: सेवानिवृत आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के सलाहकार के तौर पर 1 साल का सेवा विस्तार और दिया गया है. राज्य के नियुक्ति विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. 28 फरवरी 2027 तक उनका यह पद जारी रहेगा. अवनीश श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सहयोग प्रदान कर रहे हैं. खास तौर पर विदेशी निवेश और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले निवेश में उनकी अहम भूमिका है. बता दें कि अवनीश अवस्थी का यह तीसरा सेवा विस्तार है.
मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार के रूप में सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी का कार्यकाल अगले वर्ष 28 फरवरी 2027 तक के लिए बढ़ाया गया है. नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. इससे पहला राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को ट्रांसपोर्टेशन कमीशन का अध्यक्ष नियुक्ति किया है. कई अन्य पूर्व अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण पोस्ट पर तैनात किया गया है.
अवनीश अवस्थी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पद से वे सेवानिवृत हुए थे. इसके बाद उनका राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार नियुक्त किया था. उनको दो बार सेवा विस्तार मिल चुका है और अब यह तीसरी बार सेवा विस्तार मिला है. चुनावी साल में उनको मिला यहां सेवा विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है, माना जा रहा है कि राज्य सरकार के अहम प्रोजेक्ट में अवनीश अवस्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
बता दें कि अवनीश अवनीश अवस्थी 1987 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. अवनीश को 2022 में सीएम योगी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था. अब इसे फिर से एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है.

