ETV Bharat / state

फाइनेंस कंपनी के किस्त भुगतान के दबाव, आहत ऑटो चालक ने की खुदकुशी!

रांची में एक ऑटो चालक ने आत्महत्या कर ली है.

Auto rickshaw driver committed suicide in Ranchi
प्रदर्शन करते लोग (रांची) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 7, 2026 at 11:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः शहर के धुर्वा स्मार्ट सिटी परिसर में एक ऑटो चालक ने सोमवार देर रात आत्महत्या कर ली. परिवार वालों का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मियो के द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है.

क़िस्त भुगतान का था दबाब

ऑटो चालक सूरज नायक एचइसी के धुर्वा सेक्टर तीन के रहने वाले थे. परिवार वालों का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी लगातार उन पर किस्त भरने को लेकर न सिर्फ दबाव बना रहे थे. बल्कि उनके घर में जाकर गाली-गलौज भी करते थे. इसी से आहत होकर ऑटो चालक ने खुदकुशी कर ली.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित परिजन और मोहल्लेवासी मंगलवार को सड़क पर उतर आए. इस दौरान धुर्वा सेक्टर थ्री मार्केट के पास की सड़क को शव के साथ थोड़े देर के लिए जाम भी कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थानेदार अनिल कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की टीम ने जाम कर रहे लोगों को समझा कर वापस भेजा.
पुलिस के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने जाम हटाया और आवागमण सामान्य हुआ.

फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को गिरफ्तार करे पुलिस

आक्रोशित लोगों का कहना था कि फाइनेंसकर्मी किस्त को लेकर लगातार सूरज को परेशान कर रहे थे. फाइनेंस कंपनी के मैनेजर, एजेंट और कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए. ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

धुर्वा थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच शुरू

धुर्वा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इस मामले में धुर्वा थाना में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. परिजनों के बयान के आधार पर फाइनेंस कंपनी के संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी और यदि प्रताड़ना की बात सच साबित होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- लोन वापसी के दबाव में फिर एक महिला ने की खुदकुशी, पति ने रिकवरी एजेंट पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

इसे भी पढ़ें- ऋण की किश्त नहीं चुकाने पर महिला के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों के हंगामे के बाद फरार हुए एजेंट

इसे भी पढ़ें- पलामू में फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस - Murder in Palamu