ETV Bharat / state

अंबाला रेल मंडल को बड़ी सौगात, 46 स्टेशनों पर लगाई गई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें, लंबी लाइनों से मिलेगी निजात

अंबाला रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशन पर 46 ATVM मशीन लगा दी है. अंबाला कैंट में 6 मशीनें लगाई गई.

अंबाला रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात
अंबाला रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 27, 2025 at 2:09 PM IST

|

Updated : December 27, 2025 at 4:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में टिकट काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने एक नया सराहनीय पहल की है. अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर ATVM (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) मशीन लगाई गई हैं. यानी अब रेल का जनरल टिकट लेना आसाना हो जाएगा. इनमें से अंबाला कैंट स्टेशन पर भी 6 मशीन लगी है. जिससे अब यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा और उन्हें टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़े नहीं होना पड़ेगा. इससे यात्रियों के समय की भी बचत होगी.

यात्रियों की समस्या होगी दूर: अंबाला रेल मंडल ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशन पर 46 ATVM मशीन लगाने का काम किया है. इस कार्य के प्राथमिक चरण में अंबाला रेल मंडल के अधीन 29 स्टेशन पर यह 46 मशीन लगी है. इन मशीनों पर टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेल कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी. ताकि स्टेशन पर आने वाले अनारक्षित टिकट यात्रियों को सुविधा मिल सके. उन्हें लंबी लाइनों में खड़े न होना पड़े.

अंबाला कैंट में 6 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई (Etv Bharat)

खुद भी इस्तेमाल कर सकते हैं यात्री: इस विषय पर जानकारी देते हुए अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि "अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 6 मशीन लगाई गई है. इससे यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा. जो यात्री टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़े रहते थे. अब उन्हें लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और चाहे तो इसका इस्तेमाल खुद भी आसानी से कर सकते हैं".

ये भी पढ़ें: सिरसा में सीएम नायब सैनी ने साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, बोले- "आज का दिन हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है"

ये भी पढ़ें: पंचकूला स्वदेशी महोत्सव में छाया देसी रंग, बिना प्रिजरवेटिव केले के बिस्किट और पाउडर बनी लोगों की पसंद, स्टॉल पर उमड़ी खरीददारों की भीड़

Last Updated : December 27, 2025 at 4:47 PM IST