ETV Bharat / state

रांची पुलिस लाइन के पास महिला से स्नैचिंग का प्रयास, शिकंजे में आया एक अपराधी

रांची में बाइकर्स गैंग से लोग परेशान हैं. इस बार वीआईपी इलाके के पास महिला से छिनतई की कोशिश हुई है.

Attempt to snatch gold chain from woman by criminal near police line in Ranchi
आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस (रांची) (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 23, 2026 at 4:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची के पुलिस लाइन के पास एक महिला के गले से अपराधियों ने सोने की चेन स्नैचिंग का प्रयास किया है. हालांकि अपराधी इसमे कामयाब नहीं हो पाए. इसी क्रम में एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया.

वीआईपी इलाके में स्नैचिंग का प्रयास

राजधानी रांची में बाइकर्स गिरोह का आतंक लगातार बढ़ रहा है. आए दिन क्या महिला क्या पुरुष दोनों से ही स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला रांची के कांके रोड का है. अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में बाइक सवार दो अपराधियों ने डॉक्टर के पास जा रही है कि महिला से स्नैचिंग की कोशिश की. हालांकि बाइकर्स ग्रुप के दोनों अपराधी कामयाब नहीं हो पाए उल्टे एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए स्नैचर से गोंदा पुलिस पूछताछ कर रही है.

Attempt to snatch gold chain from woman by criminal near police line in Ranchi
स्नैचर को पकड़ कर ले जाती पुलिस (ETV Bharat)

कैसे घटी वारदात

रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन से निकलकर एक महिला डॉक्टर के पास जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला को निशाना बनाते हुए उनके गले से चेन को झपट लिया. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों अपराधियों को खदेड़ना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों का गुस्सा देखकर अपराधी झट हुआ चेन सड़क पर ही फेंक कर भागने लगे. लेकिन एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया.

गोंदा पुलिस कर रही है पूछताछ

रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि पुलिस लाइन के पास एक महिला से स्नैचिंग का प्रयास किया गया. दो अपराधियों में से एक को पकड़ लिया गया है. महिला का चेन भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल अपराधी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे गैंग के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा सके.

इसे भी पढे़ं- रांची में बेखौफ स्नैचर: कहीं सोने की चेन तो कहीं झपट लिया मोबाइल फोन

इसे भी पढे़ं- बच्चों के गले से लॉकेट छिनने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पलामू पुलिस के शिकंजे में तीन सदस्य

इसे भी पढे़ं- लातेहार में दिनदहाड़े दो अपराधियों ने लूटी महिला की सोने की चेन, पाउडर बेचने के बहाने घर में हुए थे दाखिल