ETV Bharat / state

दिनदहाड़े युवती से दुष्कर्म, जबरदस्ती शराब पिलाकर आग लगाने की कोशिश

युवती की शिकायत पर चिरमिरी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

MANENDRAGARH CRIME
एमसीबी युवती से दुष्कर्म (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 20, 2026 at 7:31 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

एमसीबी: चिरमिरी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म करने के साथ ही उसे आग लगाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो पहचान के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

दुष्कर्म के बाद आग लगाने की कोशिश

पीड़िता के अनुसार वह इलाज के लिए जंगल के रास्ते अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान पहचान के दो युवक उसे मिले, आरोप है कि दोनों युवती को बहलाकर सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके मुंह में शराब डाल दी और उसे आग लगाने की कोशिश भी की, किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

पीड़िता ने चिरमिरी थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए चिरमिरी थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया.

चिरमिरी पुलिस आरोपियों की तलाश में

चिरमिरी सीएसपी रवि कुजूर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की कोशिश और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है. साथ ही उसका बयान रिकॉर्ड कर अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. घटनास्थल की भी जांच की जा रही है.

सीएसपी ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामले की पूरी स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी.

नेशनल हाइवे 45 पर यातायात रोकने का अनुरोध, लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन को भेजा पत्र
55 करोड़ की ठगी के मामले में प्रार्थी के पैसे से हवाई यात्रा, आईजी ने टीआई समेत 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
तीन साल के मासूम बेटे की हत्या, आरोपी पिता को उम्र कैद की सजा, धमतरी जिला कोर्ट का फैसला