ETV Bharat / state

नकल करवाने के लिए बने "स्पाइडरमैन", सोनीपत के गोहाना में स्कूल की दीवार पर चढ़ गए युवक

सोनीपत के गोहाना में हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं में दीवार पर चढ़कर नकल करवाने की खूब कोशिशें हो रही हैं.

Attempt to cheat in Haryana Board Exam by climbing the wall in Gohana Sonipat
नकल करवाने के लिए बने "स्पाइडरमैन" (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 26, 2026 at 8:27 PM IST

|

Updated : February 26, 2026 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की नकल रहित परीक्षा के दावों की पोल खुल गई है. सोनीपत जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के पास बीएनएस की धारा 163 लगा रखी है, लेकिन इसकी उड़ाई जमकर धज्जियां जा रही हैं. सरकारी स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान दीवारों पर युवकों की मंडली नकल करवाने के लिए जान जोखिम में डालती हुई नजर आई.

दीवारों पर चढ़कर नकल करवाने की कोशिश : हरियाणा में इन दिनों हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं और आज दसवीं कक्षा का गणित का पेपर चल रहा था, लेकिन सोनीपत के गोहाना में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तस्वीरें बताने के लिए काफी है कि किस तरह की नकल की कोशिशें की जा रही है. तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासनिक दावों की पोल खुलती हुई नज़र आ रही है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान दीवारों पर युवकों की मंडली नकल करवाने के लिए जान जोखिम में डालकर पहुंची हुई है.

नकल करवाने के लिए बने "स्पाइडरमैन" (Etv Bharat)

"ज्यादा सख्ती बरती जाएगी" : सोनीपत जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि "परीक्षा नकल रहित करवाने की कोशिशें की जा रही है. परीक्षा में किसी भी तरह की नकल नहीं होने दी जा रही है. परीक्षा को लेकर सभी ब्लॉक अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और बैठक बुलाई गई है. पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है. जहां से नकल की बात सामने आ रही है ,वहां पर और ज्यादा सख्ती बढ़ाई जाएगी."

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : हरियाणा में 12वीं के अंग्रेजी का पेपर आउट, बोर्ड चेयरमैन बोले - दोषियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई

ये भी पढ़ें : सिरसा के डबवाली में पति की मौत, पत्नी अस्पताल में मौत से जूझ रही, बच्चों की पिटाई की थी

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में देवर-भाभी ने खुदकुशी की, दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गई नगमा

Last Updated : February 26, 2026 at 8:48 PM IST