ETV Bharat / state

एमबीबीएस में एडमिशन के लिए लड़की ने कहा उसे सुनाई नहीं देता, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में एमबीबीएस में एडमिशन के लिए फर्जी प्रमाण पत्र के इस्तेमाल का मामला सामने आया है.

attempt to admission through fraudulent to MBBS at Medinirai Medical College in Palamu
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 28, 2025 at 9:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में फर्जी तरीके से एडमिशन लेने की कोशिश हुई है. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए एक लड़की ने दिव्यांग सर्टिफिकेट जमा किया और खुद को कान से कम सुनाई देने की बात कही थी.

लड़की ने जिस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था उसमें लड़की के दोनों कानों में छेद और ऊंची आवाज सुनाई देने की बात कही गई थी. कॉलेज में नामांकन से पहले लड़की की मेडिकल टेस्ट करवाया गया, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए. लड़की दिव्यांग नहीं थी और उसे सुनने में किसी भी तरीके का दिक्कत नहीं थी. मेडिकल जांच होने के बाद लड़की फरार हो गई और नामांकन के लिए कॉलेज नहीं पहुंची.

दरअसल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पारस महतो ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि लड़की दिव्यांग नहीं है. जांच के बाद वह दोबारा एडमिशन के लिए नहीं पहुंची है. एंट्रेंस के वक्त लड़की ने दिव्यांग का जिक्र नहीं किया था नामांकन के वक्त उसने खुद को दिव्यांग बताया था.

दरअसल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में नामांकन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले स्थानीय, जाति एवं दिव्यांग सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन होता है उसके बाद ही एडमिशन लिया जा रहा है. पिछले 15 दिनों में के अंदर यह दूसरा फर्जीवाड़ा का मामला पकड़ा गया है. इससे पहले एक छात्रा ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन लेने की कोशिश की थी.