ETV Bharat / state

सीतापुर में मामूली विवाद के बाद युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापामारी.

अपराधियों ने युवक को गोली मारी
अपराधियों ने युवक को गोली मारी (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 8:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सीतापुर: महोली कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के निकट शनिवार दोपहर असलहों से लैस हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है, सूचना पाकर सीओ सिटी व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, पुलिस घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज तलाश कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है.

सीओ सिटी विनायक भोंसले के अनुसार, विकासनगर निवासी अवनीश दीक्षित उर्फ बबलू (34) पुत्र नवल किशोर दीक्षित शनिवार दोपहर कहीं जा रहा था. विद्या मंदिर कॉलेज के निकट पुलिया के पास मोहल्ले के तीन युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान एक युवक ने असलहा निकालकर बबलू के पेट में गोली मार दी, गोली पेट के दाहिने हिस्से को चीरते हुए पार कर गई.

बबलू के पिता नवल किशोर के अनुसार लगभग छह माह पूर्व आरोपियों ने एक बाइक फूंक दी थी, जिस मामले में बबलू ने एक पक्ष की मदद की थी, इसके बाद से हमलावर बबलू से दुश्मनी कर बैठे थे. आरोपियों में अटल बाजपेई, शुभम सिंह व अटल के भाई का नाम शामिल है.

गोली लगने के बाद घायल युवक को पहले सीएचसी महोली ले जाया गया, जहां के डांक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही सीओ सिटी विनायक भोंसले व इंस्पेक्टर जेबी पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनी स्थल का जायजा लिया, वहीं पुलिस घटनास्थल के इर्दगिर्द के सीसीटीवी फुटेज तलाश कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बहराइच में कब्रिस्तान पर कब्जे के विवाद में कोर्ट में होनी थी पेशी, रात में अज्ञात हमलावरों ने वादी को मारी गोली

ये भी पढ़ें: मेरठ में सरेराह युवक की कनपटी पर पिस्टल सटाकर मारी गोली; ये वजह आई सामने