ETV Bharat / state

बिहार में खनन विभाग की टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ा ले गए बालू माफिया

पटना के बिहटा में अवैध खनन के खिलाफ छापा मारने पहुंची टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. बदमाशों ने जब्त ट्रैक्टर भी छुड़ा लिया-

Patna illegal Mining
खनन विभाग की टीम पर हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 22, 2026 at 6:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: राजधानी पटना के बिहटा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जिला खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए ईंट-पत्थर चलाए, जिसमें एक गृह रक्षक जवान घायल हो गया.

खनन विभाग की टीम पर हमला : बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन बालू घाट पर गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की. टीम ने मौके से करीब एक दर्जन बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए थे. इसी दौरान 200 से अधिक लोगों की भीड़ ने अचानक हमला कर दिया और पकड़े गए कई ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए.

देखें वीडियो- (ETV Bharat)

हमले में एक जवान घायल : हमले के दौरान गृह रक्षक जवान जितेंद्र कुमार को सिर में चोट लगी. घायल जवान ने बताया कि घाट पर 25 से 30 बालू लदे ट्रैक्टर खड़े थे और लोडिंग चल रही थी. टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, भीड़ ने हमला कर दिया.

अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी टीम : घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. खनन इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर टीम पहुंची थी, जहां उन पर हमला किया गया.

Patna illegal Mining
उपद्रवियों को भगाती पुलिस (Patna illegal Mining)

''सूचना मिली कि परेव बालू घाट पर छापेमारी के दौरान जिला खनन विभाग की टीम पर हमला हुआ है. सूचना मिलने के बाद थाने से कई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. खनन विभाग ने 50 से अधिक लोगों पर केस कराया है''- अमित कुमार, थाना प्रभारी

50 अज्ञात पर केस दर्ज : थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें-