ETV Bharat / state

सिविल ड्रेस में छापेमारी करने पहुंचे सिपाही, वसूली का आरोप लगा लोगों ने किया हमला

मुंगेर में शराब माफिया को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला किया गया. इस दौरान जवान की राइफल छीनने का भी मामला सामने आया है.

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 28, 2025 at 3:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में पुलिस टीम पर हमला का मामला सामने आया है. नया रामनगर थाने की पुलिस पाटम पश्चिमी पंचायत के कन्हैयाचक पाटम रघुनाथटोला में शनिवार की रात शराब माफिया को पकड़ने गई थी. इसी दौरान शराब माफिया समर्थकों ने हमला कर दिया. एसपी ने इस मामले में कुछ लोगों और सिपाही की गिरफ्तारी की बात कही है, क्योंकि एसपी के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है.

वरीय पदाधिकारी को नहीं दी सूचना: एसपी सैयद इमरान मसूद ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जांच में पता चला कि मुफस्सिल थाना के क्यूआरटी टीम के सिपाही को सूचना मिली थी कि पाटम की ओर से तस्कर शराब लेकर आ रहे हैं. इन सिपाहियों ने वरीय पदाधिकारी को सूचना दिए बिना छापेमारी की. इस दौरान वहां के ग्रामीणों से झड़प हुई. इसमें एक सिपाही घायल हो गए.

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद (ETV Bharat)

सिपाही की भूमिका संदिग्ध: एसपी ने बताया कि इसमें सिपाही की भी भूमिका संदिग्ध है. क्योंकि बिना वरीय पदाधिकारी को बताए सिविल ड्रेस में छापेमारी करना संदिग्ध है. लोकल थाना को भी कोई सूचना नहीं दी गयी थी. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

"घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को भेजा गया. घटनास्थल से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये चारो सिपाही के साथ मारपीट करने में शामिल थे." -सैयद इमरान मसूद, एसपी, मुंगेर

एक सिपाही हिरासत में: एसपी ने बताया कि एक सिपाही के मोबाइल फोन की जांच की गयी है, जिसमें कुछ संदिग्ध सबूत मिले हैं. सिपाही गलत नियम से गए थे. इस मामले में कुछ सिपाही को भी हिरासत में लिया गया है. इसमें वह भी सिपाही शामिल है, जो वहां पर जाकर प्रताड़ित करने का प्रयास किया था.

सिपाही पर वसूली के आरोप: मुफस्सिल थाना के सिपाही सुरेंद्र के फोन जांचने पर कुछ सबूत मिले हैं. उसे किसी का फोन आया था. इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचकर पकड़ाए गए व्यक्ति का वीडियो बनाया. गलत नियत से वीडियो बनाया गया और रुपये वसूली का भी आरोप है.

एक सिपाही का पिस्टल गिरा: सिपाही के कार्रवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया. इसी दौरान कुछ लोगों ने सिविल ड्रेस में गए सिपाही पर हमला कर दिया गया. झड़प में एक सिपाही का पिस्टल गिर गया है, जिसकी खोजबीन की जा रही है.

ईंट-पत्थर से हमला: सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम रघुनाथटोला निवासी पवन राय के यहां छापेमारी करने गयी थी. इस बीच पवन राय व उनके गुर्गों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें: