ETV Bharat / state

मरवाही में पटवारी पर जानलेवा हमला, सिर फोड़कर आरोपी मौके से फरार, हमले से जुड़ा वीडियो आया सामने

मरवाही थाना क्षेत्र में पटवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. हमले के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है.

ATTACK ON PATWARI IN MARWAHI
मरवाही में पटवारी पर जानलेवा हमला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 27, 2026 at 4:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र के बंशीताल-दानीकुंडी इलाके में हल्का क्रमांक 26 के पटवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में पटवारी शुद्धराम कोल को गंभीर चोट आई है.घटना के बाद पटवारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है.जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

क्या है मामला ?
जानकारी के अनुसार पटवारी शुद्धराम कोल दानीकुंडी के कार्यालय में थे. इसी दौरान सचराटोला निवासी प्रकाश सिंह कार्यालय पहुंचा. बताया जा रहा है कि शासकीय कार्य को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कार्यालय में रखी लोहे की नल वाली पाइप उठाकर पटवारी के सिर पर वार कर दिया. अचानक हुए हमले में पटवारी के सिर से खून निकलने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

वारदात का वीडियो वायरल
घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पटवारी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में आरोपी पटवारी के ऊपर बैठकर मारपीट करता नजर आ रहा है. घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया. इसके बाद आरोपी कार्यालय से बाहर निकलकर मौके से फरार हो गया.घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारण, विवाद की वास्तविक वजह और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

पटवारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर है.आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो अलग अलग टीमें रवाना की गई है-अजय शंकर त्रिपाठी,एसडीओपी मरवाही

राजस्व विभाग के कर्मचारी लामबंद
पटवारी के कार्यालय में घुसकर हुए हमले की घटना से राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है. सरकारी कार्यालय में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि शासकीय कार्य के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ इस तरह की हिंसक घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है.मरवाही पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश कर रही है. पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी.

सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए छिंदगढ़ से जगदलपुर तक भटक रहा पिता

भालू भयंकर के लगे पोस्टर, वन विभाग की नई ट्रिक, पब्लिक हेल्पलाइन नंबर जारी

रक्षाबंधन पर्व पर केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों को राखी बांधने के लिए गाइड लाइन जारी