ETV Bharat / state

तोषिणा में एटीएम लूट का खुलासा: हरियाणा तक 400 किमी में खंगाले 800 कैमरे, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ हरियाणा में अलग-अलग जगह गौतस्करी, मारपीट, दुष्कर्म व चोरी जैसे मामले दर्ज हैं.

Three suspects arrested
तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo Source: Lavesh Joshi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 10, 2026 at 8:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुचामन सिटी: पुलिस ने तोषिना गांव में 14 दिसंबर को हुई एटीएम लूट का खुलासा कर दिया. पुलिस ने एटीएम लूटने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनसे वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की. लूट वाले दिन आरोपियों ने अपनी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी. आरोपी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं. पुलिस इनसे लूटी गई नकदी और घटना में शामिल अन्य के बारे में पूछताछ कर रही है.

डीडवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि बदमाश तोषीणा स्टैंड का एटीएम काटकर 20.46 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए थे. पुलिस ने घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए. राजस्थान से हरियाणा के मेवात तक 10 प्रमुख मार्गों पर 400 किमी तक 800 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस को आरोपियों के मेवात क्षेत्र में होने का पता चला. पुलिस ने पहचान कर आरोपी वारिस उर्फ लहकी, मुस्कान अली तथा उस्मान उर्फ अंधा को गिरफ्तार किया.

हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना. (Photo Source: Lavesh Joshi)

पढ़ें:CCTV बंद किया, फिर ATM मशीन काटकर लाखों की नकदी चुरा कर फरार हुए बदमाश

हरियाणा में मामले दर्ज: एएसपी शर्मा के मुताबिक वारिस उर्फ लहकी व मुस्कान अली हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले हैं, जबकि उस्मान उर्फ अंधा डीग जिले के गोलकी निवासी है. आरोपी उस्मान उर्फ अंधा तथा वारिस के खिलाफ हरियाणा में अलग-अलग जगह गौतस्करी, मारपीट, दुष्कर्म व चोरी जैसे मामले दर्ज हैं.

वारदात से पहले रैकी: पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना से 10 दिन पूर्व ऐसे एटीएम की रैकी करते, जो आबादी से दूर और बिना गार्ड का हो. एटीएम की लोकेशन, रास्ते, सीसीटीवी कैमरे और आसपास की गतिविधियों का बारीकी से जायजा लेते थे. एटीएम काटने को गैस सिलेंडर व कटर, सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किट और औजार साथ रखते थे. पहचान छुपाने को विभिन्न रंगों के कपड़े पहनते और मास्क व दस्ताने पहनते थे. आरोपी रैकी किए एटीएम के सामने गाड़ी खड़ी कर पहले सीसीटीवी कैमरा पर स्प्रे करते. इसके बाद 5 से 7 मिनट में गैस कटर से एटीएम काटकर नकदी ले जाते. मेवात पहुंचकर रुपयों का बंटवारा करते थे.

पढ़ें:एटीएम को कटर से काटा, ले जाते इससे पहले 'विसल' बजाकर दौड़ा होमगार्ड तो भागे बदमाश