ETV Bharat / state

CCTV पर छिड़का स्प्रे , फिर 30 मिनट में ATM काटकर पैसे लेकर फरार हुए बदमाश

बताया जा रहा है कि एटीएम मशीन में चार लाख रुपए से ज्यादा की राशि थी.

मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस (ETV Bharat Alwar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 18, 2026 at 2:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलवर : जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राठी बाजार में बुधवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाश एक एटीएम को उखाड़ कर ले गए. घटना की सूचना गुरुवार को स्थानीय लोगों को लगी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी कंपनी के एटीएम को कुछ अज्ञात बदमाश उखाड़ कर ले गए. इस सूचना पर थाना अधिकारी भूपेंद्र कुमार जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले मौके पर लगी सीसीटीवी पर स्प्रे छिड़क दिया और जाते समय डीवीआर लेकर फरार हो गए. घटना के संबंध में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार (वीडियो ईटीवी भारत अलवर)

पढे़ं. CCTV बंद किया, फिर ATM मशीन काटकर लाखों की नकदी चुरा कर फरार हुए बदमाश

बताया जा रहा है कि एटीएम मशीन में चार लाख रुपए से ज्यादा की राशि थी. बुधवार देर रात उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना में बदमाशों ने एटीएम के अंदर घुसकर पहले शटर को बंद किया. इसके बाद एटीएम को काटकर नोट वाले हिस्से को लेकर फरार हो गए. थाना पुलिस के अनुसार बदमाशों ने घटना को करीब 30 मिनट में अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. एटीएम का बचा हुआ हिस्सा बदमाश मौके पर ही छोड़ गए. घटना के दौरान एटीएम में कोई गार्ड मौजूद नहीं था. घटना के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है.