ETV Bharat / state

सुल्तानपुर में एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से निकाल रुपए, पड़ताल में जुटी पुलिस

लक्सर सुल्तानपुर में एटीएम कार्ड बदलकर युवक से ठगी कर ली गई. जिसके बाद युवक पुलिस के पास पहुंचा.

ATM fraud
कॉन्सेप्ट इमेज (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 23, 2026 at 7:58 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लक्सर: कोतवाली क्षेत्र लक्सर के सुल्तानपुर से एटीएम फ्रॉड की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. महतोली गांव निवासी एक युवक के साथ शातिर ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए. पीड़ित ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

लक्मसर कोतवाली क्षेत्र के महतोली गांव निवासी अनित ने पुलिस को बताया कि उसके पास बैंक का एटीएम कार्ड है. शाम करीब 5:30 बजे वह सुल्तानपुर स्थित एक बैंक के एटीएम पर वह एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पहुंचा. एटीएम मशीन में कार्ड काम न करने पर पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर एटीएम में कार्ड लगाने और एंट्री कराने की बात कही. इसी दौरान उसने चालाकी से अनित का एटीएम कार्ड बदल लिया. इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए. कुछ ही देर बाद जैसे ही मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया, अनित के होश उड़ गए. पीड़ित ने तुरंत सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई.

इस संबंध में सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हुए सावधानी से करना चाहिए. आजकल जहां ऑनलाइन से कार्य आसान हुआ है वहीं साइबर क्राइम भी काफी बढ़ गया है. आए दिन लोगों को झांसे में लेकर चपत लगाई जा रही है.

बैंक में भी यदि आप जा रहे हैं तो सावधानी पूर्वक कार्य करें. एटीएम में भी यदि पैसे निकालने जाते हैं तो आसपास खड़े लोगों से सावधान रहे. क्योंकि विश्वास में लोग आपका फायदा उठा लेते हैं. कार्ड बदलकर या आपकी मदद के बहाने वह आपके पैसे पर हाथ साफ कर देते हैं. एटीएम के मामले में घर से परिचित व्यक्ति को साथ लेकर जाए या बैंककर्मी से मदद लें, जिससे आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं.

पढ़ें-