ETV Bharat / state

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छलका खिलाड़ियों का दर्द, सरकार से मदद की गुहार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर धनबाद में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी परेशानी भी साझा की. नरेंद्र निषाद की रिपोर्ट.

Athletes honored in Dhanbad
खिलाड़ी को सम्मानित करते विधायक राज सिन्हा. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 29, 2026 at 8:34 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर धनबाद में खिलाड़ियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. निजी होटल में आयोजित समारोह में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

खिलाड़ियों ने साझा की परेशानी

सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं. राष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता कुमारी ने कहा कि देश और राज्य के लिए कई मेडल जीतने के बावजूद उनके घर की स्थिति आज भी नहीं बदली है. वहीं पैरा एथलीट खिलाड़ियों ने सरकार से नौकरी और रोजगार के साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर सहयोग की मांग की. मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया. साथ ही इस दौरान कई खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, लेकिन सम्मान की इस तस्वीर के पीछे खिलाड़ियों का संघर्ष भी सामने आया.

समस्या साझा करते खिलाड़ी और विधायक राज सिन्हा का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

सरकार से सहयोग करने की गुहार

राष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता कुमारी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते हैं, लेकिन देश के लिए खेलते हुए कई पदक जीतने के बावजूद उनके घर की आर्थिक स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है. संगीता ने कहा कि हमने राष्ट्रीय खेलों में प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते, लेकिन घर की जो स्थिति है, वह पहले की तरह ही है. सरकार से बोल-बोलकर थक गई हूं, लेकिन अब तक किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला.

Athletes honored in Dhanbad
खिलाड़ी को सम्मानित करते विधायक राज सिन्हा. (फोटो-ईटीवी भारत)

संगीता की तरह पैरा एथलीट खिलाड़ियों ने भी सरकार से सहयोग की गुहार लगाई. खिलाड़ियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच वे लगातार मेहनत कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है.

पैरा एथलीट खिलाड़ियों ने सरकार से खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकारी स्तर पर नौकरी और रोजगार देने की मांग की है. खिलाड़ियों का कहना है कि मेडल जीतने के बाद सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि उनके भविष्य की सुरक्षा भी जरूरी है.

Athletes honored in Dhanbad
खिलाड़ी को सम्मानित करते विधायक राज सिन्हा. (फोटो-ईटीवी भारत)

खिलाड़ियों के लिए सरकार से करेंगे बातः विधायक

वहीं सम्मान समारोह के बाद प्रेस वार्ता के दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं. साथ ही उन्होंने धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया.

विधायक ने कहा कि धनबाद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है तो सिर्फ उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

Athletes honored in Dhanbad
खिलाड़ियों के साथ विधायक राज सिन्हा. (फोटो-ईटीवी भारत)

एक तरफ मंच पर खिलाड़ियों को सम्मान मिला, तो दूसरी तरफ उन्हीं खिलाड़ियों ने अपनी परेशानियां भी साझा की. किसी ने बेहतर मैदान, किसी ने बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा, तो किसी ने सरकार से नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की. मेडल जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों की मांग अब सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं है वे चाहते हैं कि सरकार उनके संघर्ष को समझे, सुविधाएं दें और उनके भविष्य को भी सुरक्षित करे.

ये भी पढ़ें-

जंगल की पगडंडी से गोल्ड तक का सफर, दुनिया जीतने वाली महिमा उरांव की घर में हारने की कहानी

‘खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है मुख्य उद्देश्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रांची और डे-बोर्डिंग सेंटरों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं, कैश अवार्ड पर भी मंथन