ETV Bharat / state

बुजुर्ग गार्ड के साथ मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज, वाहन पार्किंग के दौरान हुआ था विवाद

जगदलपुर में शॉपिंग मॉल पार्किंग में बुजुर्ग गार्ड के साथ मारपीट की वारदात हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद गार्ड ने शिकायत दर्ज कराई.

Assault over parking dispute
बुजुर्ग गार्ड के साथ मारपीट (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 3, 2026 at 2:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्तर : जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित शॉपिंग मॉल में पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शहर के कुछ रिहायशी युवकों ने मॉल में ड्यूटी कर रहे एक बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की. युवकों ने गार्ड को जमीन पर गिराकर घसीटा और उसके साथ जमकर मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला ने तूल पकड़ गया. अब पीड़ित ने युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई.

मामूली विवाद ने पकड़ा तूल

जानकारी के मुताबिक शॉपिंग माल में वाहन पार्किंग को लेकर युवक और ड्यूटी पर तैनात बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने अपना आपा खो दिया और गार्ड पर हमला कर दिया. इस मारपीट की पूरी घटना शॉपिंग मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में आरोपी बुजुर्ग गार्ड को जमीन पर घसीटते और बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

Assault over parking dispute
बुजुर्ग गार्ड के साथ मारपीट (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
पीड़ित गार्ड नंदलाल डे ने बताया कि पति पत्नी कार लेकर शॉपिंग मॉल आए. इसी बीच कार पार्किंग को लेकर दोनों की आपस मे कहासुनी हुई. देखते ही देखते गाड़ी खड़ी करके युवक ने मारपीट की और बुरी तरह से मारा गया. जिसके कुछ देर बाद जब वापस ड्यूटी कर रहा था तब वापस एक दूसरा युवक अपनी काली रंग की गाड़ी से उतरकर बेरहमी से मारपीट की. न केवल मारपीट की बल्कि उसे जमीन पर घसीटा और सिर को गाड़ी के चक्के में टकरा रहा था. काफी देर तक कई लोगों ने मिलकर उस दौरान बुरी तरह से मारपीट की थी.

बुजुर्ग गार्ड के साथ मारपीट (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

घटना के बाद जब मैंने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तब आरोपियों ने धमकाया. इसलिए तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका. जैसे ही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे मीडिया के साथ-साथ बंगाली समाज ने पीड़ित का समर्थन किया. इसके बाद पीड़ित ने बोधघाट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है- नंदलाल डे, पीड़ित

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर बोधघाट पुलिस ने 2 आरोपियों शुभम मोदी और आदित्य मोदी के खिलाफ BNS 296, 115 (2), 351, 3,5, 151 धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो अब इस पूरे मामले का अहम साक्ष्य माना जा रहा है. इस घटना ने शहर में सुरक्षा कर्मियों के साथ हो रही अभद्रता और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

कबीरधाम में उफनती ढोलढोली नदी में फंसी यात्रियों से भरी गाड़ी

कंसबहाल धारुआडीही सेक्शन के मध्य मेगा ब्लॉक, बिलासपुर से गुजरने वाली कई गाड़ियां होंगी प्रभावित

गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, निजी हॉस्पिटल का प्रसूति व सोनोग्राफी कक्ष सील