ETV Bharat / state

पति से अफेयर के शक में स्कूली छात्रा की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में पति पत्नी और वो का केस देखने को मिला है.

Janakpur Police Station of Manendragarh
मनेंद्रगढ़ का जनकपुर थाना (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 7, 2026 at 6:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर एक नाबालिग छात्रा की पिटाई का केस सामने आया है. एक महिला ने छात्रा की पिटाई की है. महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बात करती थी. मना करने पर भी छात्रा नहीं मानी जिसके बाद उसे यह कदम उठाना पड़ा.

मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में बीच सड़क पर मारपीट

जनकपुर इलाके में स्कूल के पास महिला 9वीं की छात्रा को समझाने के लिए पहुंची थी. इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों ने बीच सड़क पर मारपीट करना शुरू कर दिया. दोनों एक दूसरे को बाल खींचकर, नाखून से नोचते दिखे. छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान लग गए.

यह पूरी घटना एमसीबी के जय स्तंभ चौक के पास हुई. मारपीट और हंगामे की वजह से लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटना स्थल से चली गई.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. वहां पर छात्रा मौजूद नहीं थी- ओमप्रकाश दुबे, थाना प्रभारी, जनकपुर

महिला ने शिकायत दर्ज कराने से किया मना

मारपीट करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है. महिला का कहना है कि वह छात्रा को अपने पति से बात करने को लेकर नाराज थी. उसने छात्रा को कई बार समझाया था कि वह उसके पति से बात न करे, लेकिन छात्रा नहीं मानी और विवाद बढ़ गया.

महिला ने बताया कि मेरे पति के मोबाइल में छात्रा से बातचीत के कॉल रिकॉर्ड हैं. इसी कारण मैं छात्रा को समझाने आई थी, लेकिन बात बढ़ने पर विवाद हो गया. महिला का पति क्या करता है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

बस्तर में बढ़ रहा नशे का कारोबार, एक साल में 222 आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा कलेक्ट्रेट के सामने युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना

रायगढ़ में सामाजिक कार्यकर्ता ने थाना प्रभारी और तहसीलदार पर FIR की मांग की, कहा- मेरे बेटे का अपहरण किया