ETV Bharat / state

अवैध खनन को लेकर सरकार सख्त, बजरी माफिया से मिले हुए कर्मचारियों पर की कार्रवाई : जब्बर सिंह सांखला

भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने 2 साल के सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर ईटीवी भारत से खास बातचीत की...

भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला
भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला (ETV Bharat Bhilwara)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 30, 2025 at 4:13 PM IST

|

Updated : December 30, 2025 at 4:24 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकारी अधिकारी व कर्मचारी पर बजरी माफिया से मिलीभगत के आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सरकार एक नई परियोजना बना रही है. इसमें आसींद क्षेत्र को भी सम्मिलित करने की मुख्यमंत्री से मांग करेंगे. राजस्थान की भजनलाल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव, ढाणी- ढाणी विकास रथ जा रहे हैं. इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सरकार की योजना व उपलब्धियां गिना रहे हैं. भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने ईटीवी भारत से खास बातचीत करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

2 वर्ष में प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास : भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि राजस्थान सरकार पिछले 2 वर्षों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही है. हम सभी कार्यकर्ता के रूप में जनता के बीच जा रहे हैं. पिछली सरकार के कार्यकाल के 5 वर्ष की उपलब्धियां भी जनता के सामने हैं और हमारी सरकार के 2 वर्ष की उपलब्धियां भी जनता के सामने हैं. जनता खुद तुलना कर रही है. सरकार ने ईआरसीपी का काम किया. आसींद विधानसभा में इस सरकार के आने के बाद बदनोर, आसींद व गुलाबपुरा में कॉलेज की घोषणा की है और उनका कार्य चालू है. 2 वर्ष में प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास हुआ है. आज भी हम जनता के बीच जा रहे हैं. विकास रथ घूम रहे हैं. वहां हम सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं. विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक बहुत बड़ा विजन है. आने वाले 3 वर्ष के कार्यकाल में हम वह काम करके जनता को दिखाना चाहते हैं जो जनता ने हम से अपेक्षाएं की हैं.

भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला से खास बातचीत (ETV Bharat Bhilwara)

पढ़ें. परवन-अकावद पेयजल परियोजना: मंत्री सुरेश रावत का दावा, अगले मानसून के पहले करवा देंगे तैयार, बारिश में भरेंगे पानी

पानी की समस्या का स्थाई समाधान : उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में पानी की बहुत बड़ी समस्या है. पानी के लिए सरकार बड़ा काम करने जा रही है. आसींद विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव में टूटी सड़कें नहीं रहे, प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ा जाए. साथ ही पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो. पिछले दो वर्ष से अच्छी बारिश हो रही है. खारी बांध भी लबालब हो रहा है. ईआरसीपी के तर्ज पर बांसवाड़ा जिले में भी सोम, माही जाखम जैसी जवाई परियोजना के नाम से एक डीपीआर बनी, जिसमें मेवाड़ के चित्तौड़गढ़, राजसमंद व भीलवाड़ा जिले को लिया है. प्रयास है कि आसींद क्षेत्र में स्थित प्रमुख खारी बांध को इस योजना से जोड़ा जाए, जिससे क्षेत्र के 200 किलोमीटर तक पानी की समस्या से निजात मिलेगी‌.

पढे़ं. जल्द मिलेगा पानी : कोटा में मॉडिफाइड PKC-इंटीग्रेटेड ERCP परियोजना के लिए वर्क ऑर्डर जारी, 1.13 लाख घरों में पानी पहुंचेगी

बजरी माफिया से सांठगांठ पर कार्रवाई : क्षेत्र में अवैध बजरी खनन को लेकर भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि उनका हर संभव प्रयास रहा है कि बजरी माफिया पर सख्त कारवाई हो. अवैध बजरी खनन की लगाम को लेकर संबंधित डिपार्टमेंट में जाकर बजरी की रोकथाम को लेकर निर्देश दिए. इस दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी अधिकारी व कर्मचारी बजरी माफिया से मिले हुए हैं, जिसके कारण बजरी माफिया हावी हो जाते हैं. सरकार अवैध बजरी खनन को लेकर सख्त है. हाल ही में राजस्थान में जो बजरी माफिया से पुलिस के अधिकारी की सांठगांठ थी उनको हटाया है. सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री का विजन है कि भ्रष्टाचार का सफाया हो.

पढ़ें. पुलिस में डिकॉय ऑपेरशन: बजरी माफिया से सांठगांठ, पांच एसएचओ सस्पेंड एवं छह थानाधिकारी लाइन हाजिर

Last Updated : December 30, 2025 at 4:24 PM IST