ETV Bharat / state

गोड्डा में विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर हमला, एएसआई जख्मी

गोड्डा में लोगोंं की भीड़ ने पुलिस दल पर हमला कर दिया. जिसमें एक एएसआई घायल हुए हैं.

ASI injured in attack by villagers on police team in Godda
प्रतीकात्मक तस्वीर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 22, 2026 at 9:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गोड्डाः जिला के बसंतराय थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान घेराबंदी के दौरान हुए विवाद को पुलिस सुलझाने के लिए पहुंची. यहां पुलिस टीम पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया. जिसमें एक एएसआई बुरी तरह जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बसंतराय थाना क्षेत्र के राहा में कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम चल रहा था. इस दौरान नशे में धुत्त एक व्यक्ति द्वारा कुछ विवादस्पद बात कही गयी. इसके बाद इस बात को लेकर उनके बीच कहा-सुनी शुरू हो गयी, धीरे-धीरे विवाद बढ़ा तो लोगों की भीड़ मौके पर जम हो गयी.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई सत्यजीत यादव दलबल के साथ आरोपी शख्स को तलाशते हुए पहुंचा. इसी दौरान भीड़ जमा हो गयी और पुलिस के साथ कहा सुनी होने लगी. इसी क्रम में भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें एएसआई सत्यजीत यादव जख्मी हो गये. जिन्हें बाद में स्थानीय अस्पातल में उपचार के लिए ले जाया गया.

इस घटना को लेकर थाना प्रभारी रामबहादुर राय ने बताया कि इस घटना मे 13 को नामजद और 25 अज्ञात लोगों अभियुक्त बनाया गया है. वहीं मामले की तहकीकात के साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

इस घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है. वहीं राहा गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गयी है.

इसे भी पढे़ं- धनबाद में बारातियों का बवाल, पुलिस टीम पर हमला, सुरक्षाबलों ने किया लाठीचार्ज

इसे भी पढे़ं- साइबर पुलिस पर हमला करके कुख्यात अपराधी को भगाने वाले फिर रहे थे भागे-भागे, पुलिस ने ऐसे दबोचा

इसे भी पढे़ं- पलामू में रोड जाम हटाने गई पुलिस पर किया हमला मामला, आठ आरोपी गिरफ्तार