घरेलू नौकरानी पर फिसला कर्मचारी का दिल, अंतरंग संबंध बने, अब ब्लैकमेलिंग से तंग
अशोकनगर में PHE कर्मचारी से महिला ने एक करोड़ की डिमांड रखी. महिला ने संबंध बनाने का वीडियो बना लिया था.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 3, 2026 at 7:30 PM IST
अशोकनगर: पीएचई विभाग में पदस्थ कर्मचारी से शारीरिक संबंध का वीडियो डिलीट करने के एवज में महिला ने एक करोड़ की मांग रखी. अभी तक 3 लाख रुपये वसूल चुकी है. कर्मचारी के दोस्त के घर पर महिला झाड़ू-पोंछा और बर्तन धोने का काम करती थी. इसी दौरान उसकी खूबसूरती पर कर्मचारी मर मिटा. दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह फोन पे के माध्यम से लगभग 3 लाख रुपये दे चुका है.
दोस्त के घर झाड़ू-बर्तन का करती थी काम
ये महिला कर्मचारी मोहित मांझी के दोस्त के घर पर काम करती थी. वहीं पर उसकी मुलाकात महिला से हुई. महिला को देख पहली ही नजर में मोहित का दिल फिसल गया. उसने महिला का मोबाइल नंबर मांगा. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. महिला ने शुरू में कुछ नखरे किए लेकिन कुछ दिन बाद ही महिला भी नजदीकी बढ़ाने को तैयार हो गई. समय जैसे-जैसे आगे बढ़ा तो दोनों में काफी नजदीकी बढ़ गई.
प्रताड़ना से तंग युवक पहुंचा पुलिस के पास
इसके बाद एक दिन ऐसा भी आया जब महिला व कर्मचारी के बीच सारी मर्यादा टूट गई. दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. जब एक बार मर्यादा टूटी तो फिर दोनों के बीच अंतरंग संबंध बनाने का सिलसिला चल पड़ा. ऐसे में एक दिन महिला के दिमाग में आया कि क्यों न दोनों के बीच के अंतरंग पलों का वीडियो बना लिया जाए. कर्मचरी को पता ही नहीं चला कि कब महिला ने दोनों के बीच संबंध बनाने का वीडियो बना लिया. महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी. महिला की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई.
- व्यापारी को मदहोशी आवाज में फंसाने वाली महिला की पुलिस के सामने घिग्गी बंधी
- क्राइम की दुनिया में बढ़ा महिलाओं का दखल, कई गंभीर मामलों में मास्टरमाइंड की भूमिका
महिला से पेन ड्राइव व मोबाइल जब्त
कोतवाली टीआई रवि प्रताप सिंह ने बताया "महिला मोहित मांझी को लगभग डेढ़ साल से ब्लैकमेलिंग और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूल रही थी. इसको लेकर युवक द्वारा सबूत भी पेश किए गए. इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से पेन ड्राइव और मोबाइल भी जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ये भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में महिला का किसी और ने साथ दिया है."

