ETV Bharat / state

अशोकनगर के करारे नोटों का आगरा कनेक्शन, 500 और 200 रुपए के जाली करेंसी ने पहुंचाया जेल

अशोकनगर में 85,700 रुपए के नकली नोटों के साथ एक युवक पकड़ाया, पुलिस ने पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड सहित 3 लोगों को किया गिरफ्तार.

ashoknagar fake currency
नकली नोटों के साथ एक युवक पकड़ाया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 6, 2026 at 6:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अशोकनगर: 500 और 100 के नकली नोटों के साथ 3 युवाओं को अशोकनगर पुलिस ने धर दबोचा है. आरोपी इंदौर-उज्जैन में अभी तक लगभग 15 लाख रुपए खपा चुका थे, लेकिन इस बार नोट सप्लाई के पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया. आरोपी राजगढ़ निवासी कुलदीप बघेल, इंदौर से बस के माध्यम से अशोकनगर की सीमा पर पहुंचा था, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. जिस पर पुलिस की जांच जारी है.

85,700 रुपये के नकली नोट जब्त

अशोकनगर सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को गुना रोड स्थित रातीखेड़ा के पास एक युवक को 85,700 रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया. जिसमें 500 के 85 और 100 के 432 जाली नोट जब्त किए हैं. आरोपी कुलदीप बघेल (22) ने पूछताछ में बताया कि खंडवा निवासी कार्तिक पाटीदार ने ये जाली नोट अशोकनगर में खपाने के लिए मुझे सौंपा था.

इंदौर में आरोपी खपा चुके हैं 10 से 15 लाख जाली नोट (ETV Bharat)

आरोपी की निशानदेही पर मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार

पुलिस की तत्काल पूछताछ में कुलदीप ने मास्टरमाइंड की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने कुलदीप के नेटवर्क को सर्च कर दबिश दी और इससे पहले कि वे भाग पाते खंडवा निवासी कार्तिक पाटीदार और आगरा निवासी हेमंत को शिवपुरी में रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया.

Ashoknagar duplicate cash
85700 रुपये के नकली नोट जब्त (ETV Bharat)

इंदौर में भी खपा चुके हैं 10 से 15 लाख जाली नोट

पुलिस की पूछताछ में तीनों ही आरोपियों ने बताया की अशोकनगर में हम पहली बार जाली नोट चलाने के लिए आए थे, लेकिन इससे पहले इंदौर और उज्जैन में हमारे द्वारा लगभग 10 से 15 लाख रुपए खपाए जा चुके हैं. इस पूरे नेटवर्क में सामने आया कि यह जाली नोट हेमंत के द्वारा आगरा से दिए जाते थे. जिन्हें कार्तिक अलग-अलग जिलों में सप्लाई की जिम्मेदारी कई लोगों को सौंपता था.

3 Accused arrested
आरोपी की निशानदेही पर मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार (ETV Bharat)

1 असली नोट के बदले लोगों को देते थे 3 जाली नोट

अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि "यह लोग जिलों में पहुंचकर कुछ लोगों से संपर्क करते थे. जहां 500 और 100 के 3 नोट देकर उनसे एक 500 और 100 का नोट लेते थे. यानी लोगों को लालच देकर अपने 3 जाली नोट के बदले उनसे एक असली नोट ले लेते थे. फिर 500 और 100 की असली गिड्डी के बीच जाली नोट रखकर उन्हें बाजार में चलाते थे. बाकी मध्य प्रदेश से बाहर कुछ अन्य जगहों का नाम इन आरोपियों ने बताया है. इसके बाद हमारी टीम जल्द वहां रवाना होकर पड़ताल शुरू करेगी."