अशोकनगर में चलती क्लास में घुस गया युवक, कुर्सी तोड़ महिला टीचर से करने लगा बदतमीजी
अशोकनगर में रिश्तेदार का गुस्सा निकालने स्कूल पहुंचा युवक, बीच क्लास में महिला शिक्षिका से करने लगा बदतमीजी, गाली देकर मारपीट की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 2, 2026 at 3:16 PM IST
अशोकनगर: सहराई थाना क्षेत्र में शासकीय स्कूल की एक शिक्षिका के साथ स्कूल में ही गांव की युवक ने बदसलूकी कर दी. स्कूल पहुंचे युवक ने पहले तो गाली-गलौच की इसके बाद युवती के साथ मारपीट की. युवक की हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर शिक्षिका ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. इस घटना के बाद जिलेभर के शिक्षकों और अभिभावकों में नाराजगी देखने मिल रही है. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
स्कूल पहुंचे युवक ने महिला शिक्षिका से की अभद्रता
दरअसल, मामला अशोकनगर के सहराई कस्बे का बताया जा रहा है. जहां प्राथमिक स्कूल देवर्ची में एक शिक्षिका के साथ उस समय घटना घटित हुई, जब वह अपनी क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थी. तभी गांव का ही एक युवक स्कूल में आ धमका और उसने पहले तो क्लासरूम में बच्चों के ही सामने महिला टीचर को अश्लील गालियां दी. फिर कुर्सी को पहले तो क्लासरूम में ही तोड़ा, इसके बाद जब से शिक्षिका ने कुर्सी तोड़ने का कारण पूछा तो युवक गुस्से से लाल हो गया और उसने क्लासरूम में रखी कुर्सी को स्कूल के बाहर ले जाकर जमीन पर पटक दिया.
कुर्सी के बाद टीचर की स्कूटी तोड़ने का प्रयास
इतना ही नहीं युवक ने बाहर रखी शिक्षिका की स्कूटी को भी तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान शिक्षिका युवक का वीडियो रिकॉर्ड मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रही थी, जिसे वह बंद करने के लिए कह रहा था, जब शिक्षिका ने रिकॉर्डिंग नहीं रोकी तो वह गाली देते हुए मारपीट करने लगा. टीचर का मोबाइल तोड़ने लगा. इस पूरे मामले की शिकायत शिक्षका द्वारा सहराई थाने में की गई है. जिसके बाद सहराई पुलिस ने युवक पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
समझदारी से बनाया हंगामे के सबूत, फिर कराई FIR
मंगलबार सुबह 11:30 बजे देवर्ची गांव निवासी सुमित यादव स्कूल पहुंचा, यहां एकमात्र ही शिक्षिका इस प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ थी. जहां उसने क्लास रूम में घुसकर जमकर हंगामा मचाया. जिसे देखकर स्कूल के बच्चे डर गए. यह पूरा मामला देख शिक्षिका ने समझदारी दिखाते हुए उसके इस पूरे हंगामे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. युवक सुमित बार-बार शिक्षिका से कैमरा बंद करने की बात कहता नजर आ रहा है, तो वहीं क्लास रूम में शिक्षिका की कुर्सी को भी स्कूल से बाहर फेंकता दिख रहा है. इस पूरे मामले में ऐसे कई स्कूल हैं.
- महिला के साथ क्रूरता, बाल काट फाड़े कपड़े, अर्धनग्न कर जूतों की माला पहना निकाला जुलूस
- उज्जैन में दिन दहाड़े युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, तड़पते हुए अस्पताल में कराया भर्ती
स्कूल में महिला शिक्षिका के आने से गुस्साया था युवक
बताया जा रहा है कि युवक इस बात पर नाराज था कि स्कूल में महिला शिक्षक को पदस्थ किया गया है. इससे पहले युवक का कोई रिश्तेदार इस स्कूल में अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ था, लेकिन महिला शिक्षक के परमानेंट आने से उसे नौकरी से हटा दिया गया. जिसको लेकर युवक अपनी भड़ास निकालने स्कूल पहुंचा था. मामले में सेहराई थाना प्रभारी धरमेश डांगी ने बताया कि "शिक्षिका की शिकायत पर सुमित यादव पर वीभिन्न धाराओं में ममला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. आगे मामले की जांच की जा रही है."

