ETV Bharat / state

बिहार में कोचिंग संस्थानों पर लगेगी लगाम! बोले अशोक चौधरी- शिक्षा मंत्री से करेंगे बात

अशोक चौधरी ने शिक्षा मंत्री से कोचिंग संस्थानों के लिए कड़े नियम बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रेगुलेशन बहुत जरूरी है. पढ़ें..

Ashok Choudhary
मंत्री अशोक चौधरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 4, 2026 at 1:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद सरकार प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर लगाम लगाने की तैयारी में जुट गई है. आने वाले दिनों में कड़े नियम बनाए जा सकते हैं, इसकी मांग तेज होने लगी है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिलकर आग्रह करेंगे.

कोचिंग संस्थान के लिए रेगुलेशन जरूरी: मंत्री अशोक चौधरी ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से अपील करते हुए कहा कि बिहार में कोचिंग रेगुलेशन एक्ट लाएं, जिससे कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे कोचिंग संस्थानों पर रोक लगाई जा सके. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नियम को सख्ती से लागू करने पर जोर देना चाहिए.

कोचिंग संस्थान पर मंत्री अशोक चौधरी का बयान (ETV Bharat)

डीएम की अनुमति अनिवार्य हो: अशोक चौधरी ने कहा कि आज छोटी-छोटी गलियों में भी कोचिंग संस्थान खुल जा रहे हैं. न तो वाहन पार्किंग की व्यवस्था है और न आने-जाने का रास्ता. ऐसे में इस तरह के कोचिंग संस्थानों पर रोक लगना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान बिना डीएम की अनुमति के नहीं खुलना चाहिए.

'हम आग्रह करेंगे अपने शिक्षा मंत्री जी से भी कि एक कोचिंग के लिए भी रेगुलेशन बनाया जाए. बिना डीएम के परमिशन के कोचिंग संस्थान खुलना नहीं चाहिए. सख्ती से उसको लागू करना चाहिए."- अशोक चौधरी, मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार

प्राइवेट सुरक्षा गार्ड पर क्या बोले?: कोचिंग संस्थानों की ओर से बड़े पैमाने पर बाउंसर और निजी सुरक्षा कर्मियों को रखने पर मंत्री ने कहा कि निजी सुरक्षा रखने का प्रावधान तो है लेकिन यह जरूरी है कि कोचिंग का रेगुलेशन होना चाहिए और इसके लिए व्यवस्था करना जरूरी है.

क्यों उठी रेगुलेशन बनाने की मांग?: असल में हाल के दिनों में कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिली है. अभी हाल में दो कोचिंग संस्थानों का मामला सामने है. जहां कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस की तरफ से कार्रवाई भी हुई है.

खान सर और रोशन सर में विवाद: मंगलवार देर रात करीब 10 बजे कदमकुआं इलाके में स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ है. पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया. खान सर की शिकायत पर ज्ञानबिंदु संस्थान के निदेशन रोशन आंनद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के बीच काफी समय से विवाद की बात सामने आती रही है.

ये भी पढ़ें:

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड से मारपीट-पथराव, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Khan Sir की कोचिंग पर हमले का आया VIDEO, खान कोचिंग सेंटर बंद, छात्र धरने पर बैठे

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- '2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी'