ETV Bharat / state

Iran War : तीन फ्लाइट बदलकर परिवार संग दुबई से जैसलमेर पहुंचे आशीष, सुनाई दास्तां

आशीष दुबई से बेंगलुरु, फिर बेंगलुरु से मुंबई और मुंबई से जैसलमेर तक तीन फ्लाइट बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे.

दुबई से जैसलमेर पहुंचे आशीष और उनका परिवार
दुबई से जैसलमेर पहुंचे आशीष और उनका परिवार (ETV Bharat Jaisalmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 4, 2026 at 1:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

तन्मय बिस्सा, जैसलमेर

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग के कारण फ्लाइट रद्द होने से हजारों यात्रियों को संकट का सामना करना पड़ा. इसमें जैसलमेर के आशीष और उनका परिवार भी शामिल है. आशीष दुबई में काम करते हैं और त्योहार पर अपने घर आ रहे थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण नहीं आ पाए. इस संकट के बीच भारत के लिए कुछ घंटों के लिए एयरस्पेस खुला तो कई भारतीयों ने राहत की सांस ली. जैसलमेर निवासी आशीष व्यास भी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सुरक्षित अपने शहर पहुंच गए हैं.

10 साल से दुबई में रह रहे आशीष : पिछले 10 वर्षों से दुबई में रह रहे आशीष व्यास पेशे से इंजीनियर हैं और Emirates एयरलाइन कंपनी में कार्यरत हैं. उनकी पत्नी इप्सिता व्यास भी एक अरब एयरलाइंस कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य कर रही हैं. परिवार लंबे समय से भारत आने की योजना बना रहा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने यात्रा की तैयारी की, उसी दौरान क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया. मिसाइल हमलों के बाद एयरस्पेस बंद होने से उनकी फ्लाइट रद्द हो गई.

आशीष और उनके परिवार से बातचीत (ETV Bharat Jaisalmer)

पढे़ं. Iran-Israel Conflict Impact : बारां जिले के 7 लोग दुबई में फंसे, PM मोदी और गृह मंत्री से वतन वापसी की लगाई गुहार

वहां था डर का माहौल : आशीष ने बताया कि जिस दिन हमले हुए, उस दिन माहौल अचानक बदल गया. सायरन अलर्ट, सुरक्षा संदेश और उड़ानों के रद्द होने की घोषणाओं से लोगों में घबराहट हो गई थी. हालांकि, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने हालात को नियंत्रित रखने के लिए तुरंत कदम उठाए. लोगों को आधिकारिक मैसेज और एडवाइजरी के जरिए समय-समय पर जानकारी दी जाती रही. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जितना भयावह माहौल दिखाया जा रहा था, जमीन पर स्थिति उतनी अराजक नहीं थी, लेकिन डर का माहौल जरूर था.

परिवार के साथ आशीष
परिवार के साथ आशीष (ETV Bharat Jaisalmer)

पढ़ें. Iran War : जोधपुर के 120 श्रद्धालु फंसे, दुबई में होटल का किराया 20 हजार प्रतिदिन

तीन फ्लाइट बदलने पर पहुंचे जैसलमेर : जब भारत के लिए एयरस्पेस कुछ घंटों के लिए खोला गया तो आशीष ने तुरंत टिकट बुक की और दुबई से बेंगलुरु, फिर बेंगलुरु से मुंबई और मुंबई से जैसलमेर तक तीन फ्लाइट बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे. यह यात्रा आसान नहीं थी, लगातार बदलती सूचनाएं, सीमित सीटें और अनिश्चितता के बीच टिकट मिलना भी चुनौतीपूर्ण रहा. जैसलमेर एयरपोर्ट पर जैसे ही आशीष, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे पहुंचे, परिवार की आंखों में राहत और खुशी साफ झलक रही थी.

पढ़ें. ईरान के युद्ध के कारण फ्लाइट निरस्त, RCA के पूर्व उपाध्यक्ष, उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी सहित कई दुबई में फंसे

आशीष ने बताया कि फिलहाल दुबई में हालात सामान्य हैं और जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. कार्यालय और संस्थान फिर से संचालित हो रहे हैं, लेकिन लोगों के मन में आशंका बनी हुई है. एयरस्पेस के बार-बार बंद होने और सीमित उड़ानों के कारण कई लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं. उनके परिजन भारत में बैठे चिंतित हैं, क्योंकि किसी भी समय हालात फिर से बिगड़ सकते हैं. जैसलमेर में फिलहाल खुशियों का माहौल है. आशीष और उनका परिवार अब अपनों के बीच है.