ETV Bharat / state

अंबाला के आर्यन ने बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, इंडोनेशिया में हुआ था आयोजन

14 से 19 फरवरी को इंडोनेशिया में संपन्न बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंबाला के मोहिनी गांव निवासी आर्यन ने गोल्ड मेडल जीता है.

Gold Medal In Ball Badminton
आर्यन ने इंडोनेशिया में जीता गोल्ड मेडल (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 27, 2026 at 7:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला: हरियाणा को खेलों की धरती कहा जाता है हरियाणा के युवा लगातार खेल के माध्यम से हरियाणा और देश का नाम रोशन कर रहे हैं. इसी कड़ी में अंबाला के नौहनी गांव निवासी आर्यन ने इंडोनेशिया में संपन्न इंटरनेशनल लेवल के बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे अंबाला का नाम रोशन किया है.

14 से 19 फरवरी को हुआ था प्रतियोगिता का आयोजनः 14 से 19 फरवरी को इंडोनेशिया में अंडर 22 लड़के और लड़कियों के लिए टेस्ट सीरीज 2025-26 का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता का आयोजन बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया की ओर से किया गया था.

अंबाला के आर्यन ने बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल (Etv Bharat)

पिता गांव में चलाते हैं किराने की दुकानः आर्यन के पिता गांव में किराने की दुकान चलात हैं. गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूरे परिवार ही नहीं बल्कि आसपाक के कई गांव में खुशी का माहौल है. इस बारे में जानकारी देते हुए आर्यन ने बताया कि "मैं अंबाला जिले के नोहनी गांव का रहने वाला हूं और मेरे पिता की गांव में ही किराना की दुकान है."

पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर फोकसः आर्यन ने बताया कि "मैंने पढ़ाई के साथ-साथ बॉल बैडमिंटन में भी अभ्यास किया और अपनी बीकॉम डिग्री पूरी की. हाल ही में बाली इंडोनेशिया में हुए एक नेशनल और इंटरनेशनल बॉल बैडमिंटन गेम में हिस्सा लिया और वहां पर गोल्ड मेडल मिला है. आने वाले समय में भी इसी तरह देश के लिए खेलता रहूंगा." इस दौरान उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि "वह नशे से दूर रहें और खेलों की तरफ ध्यान रखें, सरकार भी बहुत सहयोग दे रही है. आने वाले समय में खेलों में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है."

ये भी पढ़ें- नूंह की सगी बहनों ने छोटी सी उम्र में मनवाया टैलेंट का लोहा, कानपुर में गोल्ड मेडल जीता, एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ सिलेक्शन