पत्रकार अरविंद राणा बने हजारीबाग के नए मेयर, लोगों से पैसे लेकर लड़ा था चुनाव
पत्रकार अरविंद राणा हजारीबाग नगर निगम का चुनाव जीतकर मेयर बन गए हैं.


Published : February 27, 2026 at 7:10 PM IST
|Updated : February 27, 2026 at 7:28 PM IST
हजारीबाग: अरविंद राणा हजारीबाग नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं. उन्होंने करीब पांच हजार वोटों से जीत हासिल की. पत्रकार अरविंद राणा को 23,500 वोट मिले. वहीं सरफराज अहमद 18,543 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे.
अपनी शानदार जीत के बाद अरविंद राणा ने कहा, "यह बहुत भावुक पल है. मैंने बिना पैसे के चुनाव लड़ा. हजारीबाग के लोगों ने मुझे धन-बल दोनों से मदद किया. यह जीत हजारीबाग के लोगों की है. मेरी पहली जिम्मेदारी उनके भरोसे पर खरा उतरना होगी."
अरविंद राणा ने कहा, "समाज के लोगों का प्यार है. सभी वादे पूरे किए जाएंगे. यह जीत सिर्फ अरविंद राणा की नहीं, बल्कि पूरे हजारीबाग की जीत है." अपनी जीत के बाद उन्होंने भारत माता की जय बोलकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया. अरविंद राणा ने हजारीबाग के लोगों से आर्थिक मदद लेकर चुनाव लड़ा था. उन्हें करीब 1,70,000 रुपये मदद के रूप में लोगों ने दिए थे.
गौरतलब है कि हजारीबाग को BJP का गढ़ माना जाता है. इस गढ़ में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुदेश कुमार चंद्रवंशी हार गए. बीजेपी ने हजारीबाग में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. राज्यसभा सांसदों से लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, सांसद और विधायक, सभी सड़कों पर थे. इसके बावजूद हजारीबाग के मतदाताओं ने अरविंद राणा को अपनी पहली पसंद बनाया.
यह भी पढ़ें:
मल्टीनेशनल कंपनी के बाद वार्ड पार्षद, सबसे शिक्षित पार्षद के रूप में बनाई पहचान! जानें, कौन हैं ये
बुंडू नगर पंचायत में जितेंद्र उरांव की जीत, वार्ड पार्षद के भी नतीजे घोषित

