विशेषाधिकार समिति के समन पर 6 मार्च को पेश होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही के लाइव प्रसारण की मांग
केजरीवाल ने कहा है कि समन का सम्मान करते हुए तय तिथि पर उपस्थित रहेंगे. साथ ही विभिन्न मुद्दों को भी दर्शाया.

Published : March 3, 2026 at 4:01 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में कोर्ट से बरी किए जाने के बाद अब दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने समन जारी किया है. यह समन 'फांसी घर' से जुड़े एक प्रश्न के संदर्भ में जारी किया गया है. उन्होंने समिति को लिखे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि वह 6 मार्च दोपहर 3 बजे समिति के सामने उपस्थित होंगे. साथ ही उन्होंने कार्यवाही के लाइव प्रसारण की मांग भी की है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे.
विशेषाधिकार समिति की ओर से बीते 18 फरवरी को जारी नोटिस के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने लिखित रूप से सूचना दी है कि वह नियम 172 और 220 के तहत जारी समन का सम्मान करते हुए तय तिथि पर उपस्थित रहेंगे. पत्र में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी उपस्थिति उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए होगी. उन्होंने समिति से अनुरोध किया कि जनहित और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इस कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए. जब मामला सार्वजनिक महत्व का है तो जनता को भी पूरी कार्यवाही देखने का अधिकार होना चाहिए.
दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 3, 2026
सड़कें टूटी पड़ी हैं।
हर तरफ कूड़े के ढेर हैं।
अस्पतालों में दवाइयाँ नहीं हैं।
दिल्ली विधानसभा ने “फांसी घर” पर प्रश्न पूछने के लिए मुझे बुलाया है।
मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को… pic.twitter.com/hQNav8qhdg
दिल्ली के मुद्दों के बीच सियासी तकरार: उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली गंभीर समस्याओं से जूझ रही है. राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. कई इलाकों में सड़कें बदहाल हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं. पत्र में उन्होंने लिखा कि मेरी उपस्थिति बिना किसी पूर्वाग्रह के होगी और वह अपने सभी कानूनी अधिकार सुरक्षित रखते हैं.
यह भी पढ़ें-
केजरीवाल का पीएम मोदी को खुला चैलेंज- अभी चुनाव कराओ, 10 से ज्यादा सीटें आई तो राजनीति छोड़ दूंगा

