अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान: ‘कट्टर ईमानदार’ होली मनाएगी "आप"
आप पार्टी द्वारा “कट्टर ईमानदार” शब्द का इस्तेमाल पार्टी की पहचान के तौर पर किया जाता रहा है.


Published : March 3, 2026 at 5:25 PM IST
नई दिल्ली: होली के अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) एक अलग अंदाज में जश्न मनाने जा रही है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि बुधवार को “कट्टर ईमानदार” होली मनाई जाएगी. यह कार्यक्रम वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के घर पर होगी, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होंगे. केजरीवाल ने लिखा, “मैं भी कल सुबह वहीं मिलूंगा, आपके साथ होली खेलने के लिए.
‘कट्टर ईमानदार’ संदेश के साथ उत्सव:
आप पार्टी द्वारा “कट्टर ईमानदार” शब्द का इस्तेमाल पार्टी की पहचान के तौर पर किया जाता रहा है. इस बार होली के अवसर पर भी पार्टी इसी संदेश को केंद्र में रखकर जश्न मनाने की तैयारी में है. राजनीतिक हलकों में इसे एक प्रतीकात्मक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है, जहां रंगों के साथ-साथ पार्टी अपने मूल विचार ईमानदारी और पारदर्शिता को भी दोहराएगी. कार्यक्रम में सीमित लेकिन प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी.
कल आम आदमी पार्टी मनाएगी “कट्टर ईमानदार” होली
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 3, 2026
मनीष जी के घर पे
मैं भी कल सुबह वहीं मिलूँगा, आपके साथ होली खेलने के लिए।

